फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: Cold increased in Indore, night temperature reached 6.6 degrees, two years ago it was so cold

Indore Weather: इंदौर में बढ़ी ठंड, 6.6 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, दो साल पहले थी अक्टूबर में इतनी ठंड

Sat, 28 Oct 2023 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 28 Oct 2023 06:16 PM IST
सार

शहर में अभी सुबह  हल्की ठंडक है, लेकिन दिन में गर्मी महसूस हो रही है। दिन की तुलना में शहर में रात का तापमान आधा हो रहा है।  मौसम के बदले मिजाज का कारण हवा की दिशा बदलना है।  हवाएं अब उत्तर पूर्वी होने लगी है।  

विज्ञापन
Indore Weather: Cold increased in Indore, night temperature reached 6.6 degrees, two years ago it was so cold
इंदौर में बढ़ने लगी ठंड - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में इंदौर में ठंड के तेवर तीखे होे गए है। दिन में भले ही गर्मी महसूस हो,लेकिन रातों में ठंडक घुल रही है। शुक्रवार रात पारा 16.6 डिग्री तक लुढ़क गया। दो साल पहले अक्टूबर में इतनी ठंड थी।

विज्ञापन


20-12 डिग्री तक रहने वाला तापमान अब धीरे-धीरे गिर रहा है। सप्ताह भर में पारा तेजी से गिर रहा है। 20 अक्टूबर को रात का तापमान 23.7 डिग्री था, लेकिन 27 अक्टूबर तक पारा 16.6 डिग्री पर आ गया। सात दिनों में सात डिग्री पारा गिरा है। शहर में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह में पारा और लुढ़क सकता है।

विज्ञापन

शहर में अभी सुबह हल्की ठंडक है, लेकिन दिन में गर्मी महसूस हो रही है। दिन की तुलना में शहर में रात का तापमान आधा हो रहा है। मौसम के बदले मिजाज का कारण हवा की दिशा बदलना है। हवाएं अब उत्तर पूर्वी होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार नवबंर के पहले सप्ताह तक रात का तापमान 15-16 डिग्री तक पहुंच सकता है। दो साल पहले 13 अक्टूबर को पारा 17 डिग्री तक पहुंचा था। इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ठंड ने दो साल का रिकार्ड तोड़ा है, हालांकि दस वर्षों में अक्टूबर माह में पारा 14 डिग्री तक भी गया है। यह रिकार्ड अभी कायम है। 1999 में 22 अक्टूबर को रात का तापमान 6.2 डिग्री तक भी पहुंचा था, जो अक्टूबर माह में सबसे कम तापमान का रिकार्ड है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed