Indore: प्रेमिका से होना थी शादी, कार्ड छप गए,शादी से दस दिन पहले युवक ने किया सुसाइड
अभिषेक परदेशीपुरा क्षेत्र में एक दुकान में काम करता था। उसका शंकर गंज में रहने वाली युवती से अफेयर चल रहा था। पांच साल से दोनो एक दूसर को जानते थे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार थे और 15 नवंबर को शादी होना थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक युवक ने अपनी शादी के दस दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या क्यों की। इसका खुलासा नहीं हो पाया। 15 नंवबर को होने वाली शादी समारोह के कार्ड भी बांटे जा चुके।
युवक जिस युवती से प्यार करता था। उससे ही उसकी शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी कि अचानक आत्महत्या करने से युवक के परिजन सदमे में है।
सदरबाजार इलाके में रहने वाले युवक अभिषेक पिता हरीश नामदेव ने शनिवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात को वह कमरे में चला गया। खाने के लिए मां ने रुम का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। मां ने उसे फोन लगाया तो अभिषेक का कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से मां ने झांक कर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
मां ने अपने बड़े बेटे को फोन लगाया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अभिषेक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि अभिषेक को देखकर कभी नहीं लगा कि वह किसी तरह की परेशानी में है। दोपहर में वह अपने भाई के साथ मूवी देखने भी गया था।
पांच साल से चल रहा था अफेयर
अभिषेक परदेशीपुरा क्षेत्र में एक दुकान में काम करता था। उसका शंकर गंज में रहने वाली युवती से अफेयर चल रहा था। पांच साल से दोनो एक दूसर को जानते थे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार थे और 15 नवंबर को शादी होना थी।
दोनो परिवारों ने शादी के कार्ड भी मेहमानों को बांट दिए थे और अभिषेक ने शादी के दस दिन पहले यह कदम उठा लिया। पुलिस युवती के भी बयान लेगी, ताकि यह पता चल सके कि दोनो के बीच किसी तरह का विवाद तो नहीं हुआ। अभिषेक ने मोबाइल की वाट्सअप चेट का डेटा भी डिलीट कर दिया था।
