फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vijayvargiya told Shukla - I heard your abuses, now he is taking you to the party.

MP News: संजय से विजयवर्गीय बोले- तेरी गालियां सुनीं, अब तुझे पार्टी में ले रहे हैं; फिर शुक्ला ने छू लिए पैर

Sat, 09 Mar 2024 11:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 09 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

MP News: संजय शुक्ला परिवार के साथ कैलाश विजयवर्गीय के पारिवारिक संबंध हैं। शुक्ला जब विधायक थे तो उन्होंने भी विजयवर्गीय खेमे की तरह धार्मिक यात्रा, भोजन भंडारे और कथाएं कर क्षेत्र की जनता को साधने में कोई कसर नहीं रखी थी। लेकिन, चुनाव में विजयवर्गीय के सामने वे नहीं टिक पाए। 

विज्ञापन
Indore: Vijayvargiya told Shukla - I heard your abuses, now he is taking you to the party.
विजयवर्गीय से आशीर्वाद लेते शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दौरान कुद पल हंसी-मजाक के भी नजर आए। यह हंसी-मजाक संजय शुक्ला और  कैलाश विजयवर्गीय के बीच हुई। भाजपा में शामिल होने के दौरान विजयवर्गीय ने शुक्ला से कहा- अब तक तेरी गालियां सुनी और अब तुझे पार्टी में ले रहे हैं। विजयवर्गीय की यह बात सुनकर शुक्ला मुस्कुराए और उनके पैर छू लिए तो विजयवर्गीय ने भी उनकी पीठ थाप कर आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

बता दें कि विधानसभा चुनाव में इंदौर की एक नंबर सीट से संजय शुक्ला को हरा कर कैलाश विजयवर्गीय विधायक बने हैं। शुक्ला परिवार के साथ कैलाश विजयवर्गीय के पारिवारिक संबंध है। शुक्ला जब विधायक थे तो उन्होंने भी विजयवर्गीय खेमे की तरह धार्मिक यात्रा, भोजन भंडारे और कथाएं कर क्षेत्र की जनता को साधने में कोई कसर नहीं रखी। वे क्षेत्र की जनता को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भी ले जाते रहे हैं। कोरोना काल के समय संजय शुक्ला ने विजयवर्गीय की खुलकर प्रशंसा की थी। हालांकि, चुनाव में शुक्ला ने मंचों से सार्वजनिक तौर पर विजयवर्गीय पर बंगाल में प्रकरण दर्ज होने, भूमाफिया को प्रश्रय देने वाले आरोप लगाए थे। मतदान वाले दिन दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में रहकर जनता की सेवा करूंगा 
भाजपा में शामिल होने के बाद संजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा मेरा परिवार था और मैं अब अपने परिवार में वापस आया हूं। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा जब राम मंदिर के आमंत्रण को कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं भाजपा में रहकर जनता की सेवा करूंगा। 

अब शुक्ला भी होंगे इंदौर में सक्रिय
एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीतने के बाद कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता की समस्याएं सुनते हैं। अब संजय शुक्ला फिर क्षेत्र में भाजपा नेता के रूप में सक्रिय हो सकते हैं। हालांकि, शुक्ला की भाजपा में एंट्री से एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानीय नेता खुश नहीं हैं, लेकिन वे खुलकर विरोध भी नहीं कर रहे हैं। अगले विधानसभा चुनाव में शुक्ला भाजपा से एक नंबर सीट पर टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। शुक्ला के चचेरे भाई गोलू शुक्ला भी तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed