फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vijayvargiya said- I am the National General Secretary, still a big man

MP Politics: विजयवर्गीय बोले- मैं राष्ट्रीय महामंत्री, आप सब मुझे हल्के में लेते हैं, जबकि मैं बड़ा आदमी हूं

Fri, 22 Dec 2023 12:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 22 Dec 2023 12:46 PM IST
सार

संसद में उप-राष्ट्रपति की मिमिक्री के सवाल पर कैलास विजयवर्गीय ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों की मिमिक्री करना शर्मानाक है। राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो बना रहे थे।

विज्ञापन
Indore: Vijayvargiya said- I am the National General Secretary, still a big man
फिर भाजपा महासचिव बनाए गए विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते कैलाश विजयवर्गीय ने खुद के राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय महामंत्री हैं और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। मैं विधायक भी हूं, आप सब मुझे हल्के में लेते हैं, जबकि मैं बड़ा आदमी हूं।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 दिसंबर को इंदौर आ रहे है। उनके आगमन की तैयारियों के सिलसिले में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली  और मीडिया से भी मुखाबित हुए। सरकार में उनकी भूमिका से जुड़े सवाल पर विजयवर्गीय ने मुस्कुराते हुए यह कहा कि वे अभी भी बड़ी भूमिका में है और राष्ट्रीय महामंत्री है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि वे सिर्फ विधायक बनने नहीं आए हैं। संसद में उप-राष्ट्रपति की मिमिक्री के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों की मिमिक्री करना शर्मानाक है। राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानते हैं। लेकिन वे एमपी बनने के लायक भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका ने वार्ड-17 में रोड शो किया था, लेकिन उस वार्ड से भी कांग्रेस हार गई।

दो किलोमीटर का होगा रोड शो
विजयवर्गीय ने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक दो किलोमीटर लंबाई में मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो होगा। जगह-जगह स्वागत मंच लगाए जाएंगे। रोड शो दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदौर से जुड़े प्रोजेक्टों पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed