फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore : Vijayvargiya said - Chhindwara seat was a challenge for us, won the seat in the general elections for

Indore Loksabha: विजयवर्गीय ने कहा-छिंदवाड़ा सीट हमारे लिए चैलेंज थी, पहली बार आम चुनाव मेें सीट जीती

Tue, 04 Jun 2024 07:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Jun 2024 07:17 PM IST
सार

 इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव जीते शंकर लालवानी ने कहा कि उनकी जीत भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत और केंद्र सरकार के प्रति वोटरों के विश्वास के कारण हासिल हुई है। नोटा का  रिकार्ड बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में दुष्प्रचार किया।

विज्ञापन
Indore : Vijayvargiya said - Chhindwara seat was a challenge for us, won the seat in the general elections for
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मिली जीत ने बता दिया कि प्रदेशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेम करतेे है और उन्हें केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रणनीति और मुख्यमंत्री अमित शाह की मेहनत के कारण हमने प्रदेश में क्लीन स्वीप किया है। छिंदवाड़ा का सीट को लेकर उन्होंने कहा कि इस सीट की जिम्मेदारी मुझे दी गई थी। छिंदवाड़ा सीट हमारे लिए चुनौती थी, लेकिन हमारी मेहनत रंग लाई।

विज्ञापन

आम चुनाव में पहली बार यह सीट भाजपा जीती है। एडीए गठबंधन को 400 सीट नहीं मिलने के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने इस बारे में दुष्प्रचार किया। वह जनता के बीच यह बात फैला रही थी कि यदि 400 सीटें मिल गई तो भाजपा सरकार संविधान बदल देगी। हम सही तरीके से अपनी बात नहीं रख पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालवानी बोले- कांग्रेस के दुष्प्रचार के कारण नोटा को ज्यादा वोट

दूसरी बार इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव जीते शंकर लालवानी ने कहा कि उनकी जीत भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत और केंद्र सरकार के प्रति वोटरों के विश्वास के कारण हासिल हुई है। नोटा का इंदौर में रिकार्ड बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में दुष्प्रचार किया। इस कारण नोटा को ज्यादा वोट मिले।



आने वाले पांच सालों की प्राथमिकता से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि रेल, सड़क व अन्य इंट्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों को जमीन पर लाया जाएगा। आने वाले पांच सालों में इंदौर का तेजी से विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed