फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vijayvargiya narrated the story of Ram Mandir struggle, mentioned Raja Jayvijay Singh

Indore: विजयवर्गीय ने सुनाई राममंदिर संघर्ष की कहानी, राजा जयविजय सिंह का किया जिक्र

Sat, 13 Jan 2024 02:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 Jan 2024 02:32 PM IST
सार

विजयवर्गीय देश में 500 साल के संघर्ष की कहानी सुना रहे है। उन्होंने अपने वीडियो में  हंसवर रियासत के राजा रणविजय सिंह का किस्सा साझा किया। विजयवर्गीय ने बताया कि जन्मभूमि के लिए राजा और उनकी रानी ने मुगलों से लोहा लिया। 

विज्ञापन
Indore: Vijayvargiya narrated the story of Ram Mandir struggle, mentioned Raja Jayvijay Singh
मंत्री विजयवर्गीय ने लगाई झाडू। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम मंदिर से जुड़े संघर्ष और मुगलों से हुए युद्धों की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। उन्होंने जन्म भूमि रक्षा से जुड़ी राजा रणविजय सिंह की कहानी सुनाई और बताया कि राजा रणविजय ने देश की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध किया। 70 हजार सैनिकों के साथ राजा ने प्राणों की आहुति दी। इसके बाद उनकी रानी जयकुंवरी ने युद्ध को जारी रखा।

विज्ञापन

विजयवर्गीय देश में 500 साल के संघर्ष की कहानी सुना रहे है। उन्होंने अपने वीडियो में हंसवर रियासत के राजा रणविजय सिंह का किस्सा साझा किया। विजयवर्गीय ने बताया कि जन्मभूमि के लिए राजा और उनकी रानी ने मुगलों से लोहा लिया।

विज्ञापन


हार के बाद भी यह रियासत पीछे नहीं हटी और दस बार लगातार युद्द कर जन्मभूमि पर विजय प्राप्त की। इसके बाद वहां चबूतर बनाकर राम भगवान की प्रतिमा रखी। जब अैारंगजेब को यह जानकारी मिली तो उसने युद्ध किया इस रियासत को जीतकर राजा द्वारा बनाए गए चबूतरे को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा की पत्नी जयकुंवरी ने भी महिलाअेां के साथ मिलकर जन्मभूमि की रक्षा के लिए युद्ध लड़ा। विजयवर्गीय ने कहा कि राम जन्म भूमि के लिए पांच सौ सालों से संघर्ष हुआ अौर हजारों लोगों ने प्राणों की आहुतियां दी है। पांच सौ साल बाद अयोध्या में राम लला फिर विराजेंगे

विजयवर्गीय ने लगाई मंदिर में झाडू, बोले इंदौर में सवा करोड़ दीप जलाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने पाटनीपुरा के सांई बाबा मंदिर में झाडू और पोछा लगाया। वे सुबह विधायक रमेश मेंदोला के साथ मंदिर पहुंचे। पहले वे गौशाला गए और वहां झाडू लगाई। इसके बाद उन्होंने मंदिर के भीतर झाडू लगाई।



मीडिया से चर्चा में विजयवर्गीय ने कहा कि जिन्होंने राम के अस्तित्व को नहीं माना। कोर्ट में वकीलों की फौज लगाकर राम को काल्पनिक बताया। रामायण को उपन्यास बताया। अब वे अयोध्या मंदिर के समारोह का बहिष्कार कर रहे है। जनता रुपी हनुमान का उन लोगों को सोटा पड़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed