फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Uproar over offering Namaaz during budget session, Speaker said leave was not allowed for Namaaz

Indore: बजट सत्र के दौरान नमाज पढ़ने पर मचा बवाल, सभापति बोले नमाज के लिए अवकाश की अनुमति नहीं दी

Sat, 05 Apr 2025 07:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Apr 2025 07:16 PM IST
सार

शुक्रवार को नगर निगम के अटल बिहारी वाजपेई हाॅल में बजट सत्र पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने बजट से जुड़े मुद्दों पर बहस की। उन्होंने  नमाज पढ़ने का हवाला देकर अवकाश मांगा। सभापति ने 45 मिनट का भोजन अवकाश दिया।

विज्ञापन
Indore: Uproar over offering Namaaz during budget session, Speaker said leave was not allowed for Namaaz
पार्षद नमाज पढ़ते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम सभागृह में दस घंटे चले बजट सम्मेलन के दौरान मुस्लिम पार्षदों द्वारा निगम परिसर में नमाज पढ़ने का मुद्दा गरमा गया है। सभापति ने कहा कि पार्षदों को न तो बजट सत्र के दौरान अवकाश पढ़ने के लिए अवकाश दिया गया और न ही अनुमति दी। नमाज पढ़ने में शामिल रुबीना इकबाल खान ने कहा कि -‘अनुमति का प्रश्न कहां उठता है। हमने तो सदन को बताया था कि हमें नमाज पढ़ना है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ऊपर सदन में बजट पर चल रही थी बहस,नीचे अफसरों के वाहन हुए कुर्क,कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन

 

तब सभापति और मेयर क्यों नहीं बोले कि यहां नमाज मत पढ़ना। मुझे क्या पता था कि इस पर इतना बवाल होगा। हमने नमाज ही पढ़ी है कोई आतंकवादी थोड़ी थे कि हम बम लेकर गए थे या परिसर को उड़ाने की तैयारी थी। हर बात पर रोक लगाना ठीक नहीं है।’ इस मामले में सभापति मुन्ना लाल यादव ने बताया कि नमाज के लिए बैठक नहीं की गई। भोजन अवकाश दिया गया था। निगम परिसर में नमाज पढ़ने के लिए किसी भी प्रकार कोई अनुमति नहीं दी गई। सभापति ने कहा कि निगम परिषद बैठक के दौरान हमेशा की तरह आमतौर पर दोपहर 1.30 से 2 बजे के मध्य लंच ब्रेक होता है उसी परम्परा अनुसार दोपहर दो बजे लंच ब्रेक किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह था मामला

शुक्रवार को नगर निगम के अटल बिहारी वाजपेयी हाॅल में बजट सत्र पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने बजट से जुड़े मुद्दों पर बहस की। उन्होंने  जुम्मे की नमाज पढ़ने का हवाला देकर अवकाश मांगा। सभापति ने 45 मिनट का भोजन अवकाश दिया। इस दौरान मुस्लिम पार्षदों ने भोजन से पहले निगम परिसर में ही नमाज पढ़ी। जिस पर शनिवार को चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed