फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Under stress, GAIL company officer jumped into Shipra river, suicide note also found

Indore: तनाव में आकर GAIL कंपनी का अफसर शिप्रा नदी में कूदा, सुसाइड नोट भी मिला

Tue, 17 Oct 2023 01:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Oct 2023 01:40 PM IST
सार

 विनोद पिता रामप्रसाद शर्मा निवासी गुलाब बाग कॉलोनी  GAIL(गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि.) में इंजीनियर के पद पर हैं। वे अपनी कार से सोमवार को घर से निकले।  वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Indore: Under stress, GAIL company officer jumped into Shipra river, suicide note also found
नदी में कूदा इंजीनियर। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कंपनी के बड़े अफसरों द्वार दिए जा रहे तनाव के चलते एक इंजीनियर ने शिप्रा नदी में कूद गय। फिलहाल बचाव दल उन्हें खोज रहा है। कार में एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उन्होंने कंपनी के दूसरे अफसरों पर मानसिक रुप से प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मामला इंदौर के गुलाब बाग कॉलोनी का है। यहां रहने वाले GAILकंपनी के एक इंजीनियर विनोद पिता रामप्रसाद शर्मा ने आत्महत्या के इरादे से शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। वे सोमवार को अपनी कार से निकले थे। उनकी कार शिप्रा नदी के किनारे मिली।

विज्ञापन


परिजनों को आशंका है कि उन्होंने नदी में कूदकर जान दे दी। सूचना के बाद एसडीआरएफ और अन्य टीमें लापता इंजीनियर को खोजने में जुट गई है। उनकी कार में चार लाइन का सुसाइड नोट मिला। जिसमें कंपनी के एक अफसर पर विनोद ने मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। विनोद से कंपनी के अफसर फर्जी बिल पास कराना चाहते थे, इसलिए वे तनाव में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लसूड़िया पुलिस के अनुसार विनोद पिता रामप्रसाद शर्मा निवासी गुलाब बाग कॉलोनी GAIL(गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि.) में इंजीनियर के पद पर हैं। वे अपनी कार से स सोमवार दोपहर घर से निकले। जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी। उनकी कार नदी किनारे ही खड़ी पाई गई।

परिवार के लोगों को शंका है कि उन्होंने पानी में कूदकर अपनी जान दे दी,क्योकि वे कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान थे। शिप्रा पुलिस ने नदी में लापता इंजीनियर की तलाश शुरू कर दी है। विनोद GAIL कंपनी में पदस्थ है और उन्होंने अपने सुसाइट नोट में कंपनी के एक अफसर पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर उनकी मौत का जिम्मेदार उसे बताया है। विनोद के परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed