फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two students who had gone to Muhadi Fall Picnic in Indore drowned in the waterfall, dead body of one f

Indore: इंदौर के मुहाड़ी फाॅल पिकनिक बनाने गए दो छात्र झरने में डूबे, एक का शव मिला

Thu, 03 Oct 2024 11:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Oct 2024 11:16 PM IST
सार

अंधेरा होने के कारण रात को तो नहीं खोजा नहीं जा सकता। गुरुवार सुबह खुडैल थाने के पुलिस जवान और एसडीआरएफ के गोताखोर उन्हें खोजने पहुंचे। 20 घंटे बाद शाम को मयंक का शव दल को गहराई में फंसा मिला।

विज्ञापन
Indore: Two students who had gone to Muhadi Fall Picnic in Indore drowned in the waterfall, dead body of one f
इस मुहाड़ी फाॅल में डूबे दो युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिकनिक बनाए गए दो छात्र इंदौर से 35 किलोमीटर दूर स्थित मुहाड़ी फाॅल में डूब गए है। 20 घंटे बाद एक छात्र का शव गोताखोर खोज पाए है,जबकि उसका साथी लापता है। दोनो युवक परिजनों को बताए गए पिकपिक पर गए थे। उनके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनके साथियों से पूछा तो पता चला कि दोनों मुहाड़ी फाॅल गए है। परिजनों को वहां उनके जूते और कपड़े मिले।

विज्ञापन

 

दोनो युवकों के साथ दो और साथी थे, लेकिन वे पहाड़ी पर रुके थे,जबकि मयंक निनामा और शिवांग ठाकुर झरने के कुंड में नहाने के लिए उतरे थे। जब वे दोनो दो घंटे तक नहीं लौटे, तो दोनो दोस्तों ने चौकीदार का इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन



चौकीदार ने नीचे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अंधेरा होने के कारण रात को तो नहीं खोजा नहीं जा सकता। गुरुवार सुबह खुडैल थाने के पुलिस जवान और एसडीआरएफ के गोताखोर उन्हें खोजने पहुंचे। 20 घंटे बाद शाम को मयंक का शव दल को गहराई में फंसा मिला। दूसरा सथी शिवांग अभी भी लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर पर नहीं बताया था

 

मयंक और शिवांग दोनो दोस्त है। वे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मुहाड़ी फाॅल पर आए थे। दूसरे दोस्तों ने तो फिसलन होने की वजह से कुंड में जाने से इनकार कर दिया,लेकिन मयंक और शिवांग नहाने चले गए।



मयंक आईटीआई का कोर्स कर रहा था। उसके पिता आटो रिक्शा चलाते है। जिस फाॅल में दोनो डूबे है। वहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके है। यहां पर पानी में स्नान न करे और गहराई की चेतावनी का बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन कई बार युवक इसे नजरअंदाज करते हुए नहाने उतर जाते है और फिर हादसा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed