फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two school students fight with each other, serious injury on head due to hitting steel bottle

Indore: दो स्कूली छात्र आपस में झगड़े, स्टील की बाॅटल मारने से सिर पर गंभीर चोट

Wed, 10 Jul 2024 06:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 10 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

मारपीट का मामला इंदौर के तेजाजी नगर के एडीपीएस स्कूल के कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों का है। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

विज्ञापन
Indore: Two school students fight with each other, serious injury on head due to hitting steel bottle
जांच करते पुलिस अफसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एक बड़े स्कूल के दो छात्र आपस मेें झगड़े। एक छात्र ने स्टील की बाॅटल दूसरे छात्र के सिर पर मार दी। आई गंभीर चोट, मामला पुुलिस तक पहुंचा,हालांकि स्कूली छात्र के भविष्य को देखते हुए कोई केस तो दर्ज नहीं हुअा, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने सात दिनों के लिए बाॅटल से वार करने वाले छात्र को निलंबित कर दिया हैै।

विज्ञापन

 

स्कूली में पढ़ने वाले छात्रों का व्यवहार भी अब आक्रमक होने लगा है और जरा सी बात पर वे कानून हाथ में लेने से भी नहीं चूक रहे है। मारपीट का मामला इंदौर के तेजाजी नगर के एडीपीएस स्कूल के कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों का है। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। दो छात्रों के बीच मामूली बात पर कहासूनी हो गई थी।

विज्ञापन

 

इस बीच एक छात्र ने आपा खो दिया और बेग से स्टील की बाॅटल निकाल कर दूसरे छात्र के सिर पर दे मारी। छात्र से सिर से खून बहने लगा तो स्कूल स्टाॅफ उसे अस्पताल लेकर गए। मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने बाॅटल मारने वाले सात दिन के लिए निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि सात माह पहले इंदौर के पलासिया स्थित विवेकानंद स्कूल मेें एक छात्र ने दूसरे छात्र की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी थी,क्योकि उसने सिगरेट पीते हुए उसका फोटो खींच लिया था।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed