Indore: इंदौर में दो रेस्टोरेंट एक शोरुम तोड़ा, चार बस बुकिंग दफ्तर भी सील
वाहनों की पार्किंग सर्विस रोड पर हो रही थी। इस दौरान कैफे संचालकों ने मुहिम का विरोध भी किया। अफसरों पर फोन लगवाकर राजनीतिक दबाव भी बनाया, लेकिन अफसरों ने मुहिम नहीं रोकने दी। अब नगर निगम लगातार अन्य मार्गों पर भी दुकानों के शेड हटाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में दीपावाली त्यौहार के बाद अतिक्रमण विरोधी मुहिम नगर निगम ने फिर शुरू कर दी है। शुक्रवार को दो रेस्टोरेंट और एक टायरों का शोरुम तोड़ा गया।
तीनों बगैर अनुमति के बने थे। इसके अलावा शाम को तीन इमली क्षेत्र में चार ट्रेवल्स एजेंसियों के दफ्तर भी सील किए है। इसके अलावा क्रेन की मदद से चार बसें जब्त की गई। बसें सड़क पर खड़ी की जा रही थी और इससे ट्रैफिक भी बाधित हो रहा था। एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।
स्कीम नम्बर140 में निगम ने दो रेस्टोरेंट और एक टायर शोरूम जमींदोज किया। इसके अलावा बाइपास के कैफे को तोड़ा। कैफे ने बाहर के हिस्से को भी कवर कर रखा था।
इस कारण वाहनों की पार्किंग सर्विस रोड पर हो रही थी। इस दौरान कैफे संचालकों ने मुहिम का विरोध भी किया। अफसरों पर फोन लगवाकर राजनीतिक दबाव भी बनाया, लेकिन अफसरों ने मुहिम नहीं रोकने दी। अब नगर निगम लगातार अन्य मार्गों पर भी दुकानों के शेड हटाएगा। इसके अलावा वाहन भी जब्त किए जाएंगे। मोबाइल कोर्ट भी जल्दी ही शुरू होगी।
