Indore: इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले, अब तक पांच नए मरीज
स्वास्थ विभाग के अनुसार बुधवार को मिले दो मरीज पलासिया क्षेत्र के है,जबकि एक मरीज त्रिवेणी काॅलोनी का है। तीनों मरीज ए सिम्टोमेटिक है और होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे है। फिलहाल इंदौर में तीन एक्टिव मरीज है, बाकि दो पहले से स्वस्थ्य हो चुके है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में फिर कोरोना के मामले सामने आने लगे है। बुधवार को कोरोना के दो नए मरीज चिन्हित हुए है। इस साल अब तक कुल पांच मरीज सामने आ चुके है। जिनमे से तीन एक्टिव है। कोरोना का शिकार हुए तीन मरीजों की ट्रेवर्ल्स हिस्ट्री मिली है। वे दूसरे शहरों में घूमने गए थे और कोरोना का शिकार हुए। उनके संपर्क में आए परिजनों व लोगों की जांच भी की जा रही है।
उनके संपर्क में आए लोगों के सेंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने लिए है। कोरोना के नए मरीजों के मिलने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग फीवर क्लीनिक भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि बुखार से पीडि़त मरीज वहां जाकर जांच करा सके।
स्वास्थ विभाग के अनुसार बुधवार को मिले दो मरीज पलासिया क्षेत्र के है,जबकि एक मरीज त्रिवेणी काॅलोनी का है। तीनों मरीज ए सिम्टोमेटिक है और होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे है। फिलहाल इंदौर में तीन एक्टिव मरीज है, बाकि दो पहले से स्वस्थ्य हो चुके है। कोरोना के नए मामले आने के बाद फिर लोग मास्क पहने नजर आने लगे है। क्लिनिकों में भी मरीजों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाकर डाक्टर इलाज कर रहे है।
स्वास्थ विभाग ने कोरोना के नए मरीजों के सेंपल भोपाल एम्स भेजे है, ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता चल सके। पूर्व में भेजे गए तीन सेंपलों की रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है।आपको बता दे कि शहर में अब तक कोरोना के दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और 1400 से ज्यादा लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।
