फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two new Corona patients found in Indore, five new patients so far

Indore: इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले, अब तक पांच नए मरीज

Wed, 27 Dec 2023 05:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Dec 2023 05:50 PM IST
सार

स्वास्थ विभाग के अनुसार बुधवार को मिले दो मरीज पलासिया क्षेत्र के है,जबकि एक मरीज त्रिवेणी काॅलोनी का है। तीनों मरीज ए सिम्टोमेटिक है और होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे है। फिलहाल इंदौर में तीन एक्टिव मरीज है, बाकि दो पहले से स्वस्थ्य हो चुके है।

विज्ञापन
Indore: Two new Corona patients found in Indore, five new patients so far
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

शहर में फिर कोरोना के मामले सामने आने लगे है। बुधवार को कोरोना के दो नए मरीज चिन्हित हुए है। इस साल अब तक कुल पांच मरीज सामने आ चुके है। जिनमे से तीन एक्टिव है। कोरोना का शिकार हुए तीन मरीजों की ट्रेवर्ल्स हिस्ट्री मिली है। वे दूसरे शहरों में घूमने गए थे और कोरोना का शिकार हुए। उनके संपर्क में आए परिजनों व लोगों की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन

उनके संपर्क में आए लोगों के सेंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने लिए है। कोरोना के नए मरीजों के मिलने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग फीवर क्लीनिक भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि बुखार से पीडि़त मरीज वहां जाकर जांच करा सके।

विज्ञापन

स्वास्थ विभाग के अनुसार बुधवार को मिले दो मरीज पलासिया क्षेत्र के है,जबकि एक मरीज त्रिवेणी काॅलोनी का है। तीनों मरीज ए सिम्टोमेटिक है और होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे है। फिलहाल इंदौर में तीन एक्टिव मरीज है, बाकि दो पहले से स्वस्थ्य हो चुके है। कोरोना के नए मामले आने के बाद फिर लोग मास्क पहने नजर आने लगे है। क्लिनिकों में भी मरीजों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाकर डाक्टर इलाज कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ विभाग ने कोरोना के नए मरीजों के सेंपल भोपाल एम्स भेजे है, ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता चल सके। पूर्व में भेजे गए तीन सेंपलों की रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है।आपको बता दे कि शहर में अब तक कोरोना के दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और 1400 से ज्यादा लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed