फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two bike riders opened fire, hit the woman's nose, condition critical

Indore: बाइक सवार दो युवकों ने चलाई गोली, महिला की नाक पर लगी, हालत गंभीर

Fri, 28 Apr 2023 04:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 28 Apr 2023 04:23 PM IST
सार

घायल महिला का पति जावेद कुछ दिन पहले जेल से छूटा है। वह अपराधिक किस्म का है। पुलिस रात को जावेद को वारदात के स्थान पर ले गई। ताकि मौके पर घटना के सबूत मिल सके।

विज्ञापन
Indore: Two bike riders opened fire, hit the woman's nose, condition critical
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के गांधी नगर में हुई एक वारदात में गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। गोली महिला की नाक पर लगी।उसकी हालत गंभीर है। महिला का पति भी अपराधी किस्म का है। आठ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। ड्रग्स बेचने के मामले में वह गिरफ्तार हुुआ था। फिलहाल पुलिस जांच मेें जुटी है।पुलिस को आशंका है कि आरोपी महिला के पति को मारने आए थे और निशाना चूकने की वजह से गोली उनकी पत्नी को लग गई।

विज्ञापन

गांधीनगर पुलिस ने जावेद खान निवासी की शिकायत पर दो बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसाार गुरुवार को जावेद अपनी पत्नी आयशा खान के साथ दोपहिया वाहन पर अपने घर निकला था। वह सुपर कॉरिडोर पर बोहरा कालोनी जा रहा था।दोनों का दो युवक पीछा कर रहे थे। कॉलोनी में जाने से पहले दो बदमाशों ने गोली चला दी, जो आयशा खान को लगी। गोली आयशा की नाक पर लगी। उसे पति जावेद निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

घायल महिला का पति जावेद कुछ दिन पहले जेल से छूटा है। वह अपराधिक किस्म का है। पुलिस रात को जावेद को वारदात के स्थान पर ले गई। ताकि मौके पर घटना के सबूत मिल सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि कहीं वारदात किसी को फंसाने के लिए तो नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed