फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Trial run on new railway line between Mhow-Patalpani, now heritage train will start.

Indore: महू-पातालपानी के बीच नई रेल लाइन पर हुआ ट्रायल रन, अब शुरू होगी हेरिटेज ट्रेन

Tue, 16 Jul 2024 07:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

हेरिटेज ट्रेेक के लिए डेढ़ साल पहले ही पांच विशेष कोच तैयार किए गए थे। जिनकी बड़ी खिड़कियों से पर्यटक बाहर के नजारे देख सकेंगे। इस ट्रेन में एसी चेयरकार भी रहेगी जिसका किराया ढाई सौ रुपये से अधिक रहेंगे।

विज्ञापन
Indore: Trial run on new railway line between Mhow-Patalpani, now heritage train will start.
महू से पातालपानी के बीच हुआ ट्रेन का ट्रायल रन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महू से पाताल पानी के बीच ब्राॅडगेज लाइन पर ट्रेन का ट्रायल रन हुआ। 100 किलोमीटर रफ्तार से ट्रेक पर ट्रेन दौड़ी और ट्रायल रन सफल रहा। अब इस ट्रेक पर हेरिटेज ट्रेन का संचालन फिर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


वर्षाकाल शुरू होते ही महू से पातालपानी कालाकुंड के बीच हेरिटेज ट्रेन चलाने की मांग लगातार उठ रही है। पहले मीटरगेज पर ट्रेन का संचालन हो रहा था, लेकिन दो साल से नए ट्रेक के निर्माण के चलते संचालन बंद हो चुका था।

विज्ञापन


महू से पातालपानी तक ट्रेन के ट्रायल रन के साथ सीआरएस इंस्पेक्शन भी हुआ। रेल विभाग केे अफसरों के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह तक हेरिटेज ट्रेन शुरू हो जाएगी और पर्यटक ट्रेन से पातालपानी वाटर फाॅल, पुराना ब्रिज, चार बोगदे और केकरिया गांव की सुरम्य वादियां देख सकेंगे। महू से कालाकुंड तक दस किलोमीटर का सफर पर्यटक कर सकेेंगे। भविष्य में इंदौर से भी इस ट्रेन को कनेक्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हेरिटेज ट्रेेक के लिए डेढ़ साल पहले ही पांच विशेष कोच तैयार किए गए थे। जिनकी बड़ी खिड़कियों से पर्यटक बाहर के नजारे देख सकेंगे। इस ट्रेन में एसी चेयरकार भी रहेगी जिसका किराया ढाई सौ रुपये से अधिक रहेंगे।



इस ट्रेन में एक बार में 300 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। मध्य प्रदेश की पहली हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत पांच साल पहले हुई थी। इस ट्रेन को काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है।

कालाकुंड रेलवे स्टेशन को भी संवारा गया हैै। अब फिर से हेरिटेज ट्रेन के संचालन से महू, पातालपानी और कालाकुंड में पर्यटन गतिविधियां बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed