फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Traffic started from the bridge on the road that took three people due to traffic jam in Indore.

Indore: अर्जुन बड़ौद गांव पर बने नए ब्रिज से यातायात शुरू; 48 घंटे के ट्रेफिक जाम के कारण गई थी तीन की जान

Mon, 11 May 2026 07:42 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 11 May 2026 07:42 PM IST
सार

इंदौर के पास अर्जुन बड़ौद गांव में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नए ब्रिज से यातायात शुरू कर दिया गया है। हालांकि ये परीक्षण के तौर पर है। राऊ-देवास बायपास पर बने इस ब्रिज का अभी लोकार्पण नहीं हुआ है। इस पर आवाजाही शुरू होने से भोपाल जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। परीक्षण सफल होने पर इस विधिवत शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: Traffic started from the bridge on the road that took three people due to traffic jam in Indore.
ट्रैफिक के लिए खोला ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राऊ-देवास बायपास पर इंदौर के समीप अर्जुन बड़ौद गांव में वाहनों का दबाव ज्यादा रहता था। इस वजह से यहां ब्रिज बनाया गया। फिलहाल इससे यातायात शुरु हो गया है। आठ माह पहले अर्जुन बड़ौद गांव में सर्विस रोड पर लगने वाले 48 घंटे के ट्रैफिक जाम के कारण कतार में फंसे तीन बीमार लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 80 करोड़ की लागत से ब्रिज को बनाया गया है।  इस ब्रिज के बनने के बाद इंदौर से भोपाल या देवास जाने वाले वाहन चालकों का सफर आसान हो जाएगा। कई बार सर्विस रोड पर ट्रैफिक जाम होने के कारण 30 से 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट तक पहुंचा था मामला
इस जगह पर 48 घंटे के जाम लगा था तब लोग  परेशान हुए थे। इस महाजाम की चर्चा प्रदेशभर में हुई थी। इसके बाद ये मामला कोर्ट  में  भी पहुंचा था।  कोर्ट ने सर्विस रोड ठीक करने और तय समय में ब्रिज बनाने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिए थे, लेकिन तय समयसीमा से सालभर की देरी के बाद यह ब्रिज बनकर तैयार हो सका है।


ब्रिज पर नहीं लगीं लाइट्स
बायपास के दूसरे ब्रिजों पर रोशनी के लिए पोल लगाए गए हैं, लेकिन इस ब्रिज पर बिजली के पोल नजर नहीं आ रहे हैं।  सर्विस रोड भी अभी तक ठीक नहीं की गई है। कई जगह गड्ढे हैं।  वाहन चालकों को ब्रिज के आसपास धूल का सामना भी करना पड़ रहा है। एक-दो दिन में बायपास के रालामंडल ब्रिज को भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। उस ब्रिज का लोड टेस्ट नहीं हो पाया था। इस कारण ब्रिज ट्रैफिक के ट्रायल के बाद बंद कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed