फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore traffic problem collector aashish singh

Indore News: ट्रैफिक सुधारने के लिए सड़क पर उतरे कलेक्टर, 10 चौराहों पर बदलेगी व्यवस्था

Wed, 31 Jul 2024 08:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 31 Jul 2024 08:54 PM IST
सार

इंदौर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन दिनरात प्रयास कर रहा है। अधिकारी खुद चौराहों का निरीक्षण कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
indore traffic problem collector aashish singh
चौराहों पर व्यवस्था देखने खुद उतरे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह खुद सड़कों पर उतर गए हैं। बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए विशेष प्रयास किए गए। इसी सिलसिले में जहां एक ओर सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण और अन्य बाधाएं हटाई जा रही हैं, वहीं दूसरी और चौराहों पर भी लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के 10 चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने चौराहों के यातायात को शीघ्र ही सुगम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर सपना लौवंशी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर आशीष सिंह ने शुरुआत गीता भवन चौराहे से की। इस दौरान उन्होंने चौराहे के यातायात को देखा। उन्होंने इस चौराहे पर यातायात को सुगम बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। इसी तरह उन्होंने मधुमिलन चौराहा, छावनी चौराहा, जीपीओ चौराहा, नवलखा चौराहा, भंवरकुआ चौराहा, चोइथराम चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, अन्नपूर्णा रोड़, महू नाका चौराहा और गंगवाल बस स्टैण्ड चौराहा के यातायात का अवलोकन किया। 
विज्ञापन


मधुमिलन पर फ्लाईओवर बनाने का सुझाव
उन्होंने मधुमिलन चौराहा पर रूक कर यातायात को सुगम बनाने के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे की वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़, यातायात भी जाम नहीं हो। उन्होंने यहां यातायात को सुगम करने की हर संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां ग्रेड सेपरेटर/फ्लाईओवर बनाने की संभावनाएं भी देखी जाए। ऐसी व्यवस्था यहां करें जिसका लाभ लंबे समय तक मिले। इसी तरह उन्होंने चोइथराम चौराहे के यातायात को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गंगवाल बस स्टैण्ड चौराहा सहित अन्य चौराहों को भी सुगम यातायात के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। बताया गया कि उक्त चौराहों पर जल्द ही आवश्यकता के अनुसार यातायात सिग्नल के टाइमिंग को सुधारने लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार करने सहित अन्य बाधाएं हटाने के कार्य आदि किए जाएंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि चौराहों पर यातायात सुगम बनाने के लिए चौराहावार कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस कार्ययोजना को जन प्रतिनिधियों से चर्चा के उपरांत अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्य साईं चौराहे पर लेफ्ट टर्न भी बनेगा
इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने विगत जून माह में किये गये चौराहों के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन की जानकारी भी ली। बताया गया कि उस दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में सभी 6 चौराहों पर आवश्यक कार्य एवं सुधार प्रारंभ कर दिए गए हैं। बताया गया कि बायपास मार्ग बिचौली में आईलैण्ड के डिसमेंटलिंग का कार्य प्रगति पर है। रेडिसन चौराहा पर सर्विस रोड़ की इंट्री बंद करने हेतु कट बनाने का कार्य प्रगति पर है। फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। सत्य साईं चौराहा पर वर्तमान में ब्रिज कार्य प्रगतिरत होने से निर्माणकर्ता एजेंसी द्वारा लेफ्ट टर्न का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। विजय नगर चौराहा की रिडिजाइनिंग की जा रही है। यह कार्य प्रगति पर है। पाटनीपुरा चौराहा पर जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर वहां लगी प्रतिमा को स्थानांतरित करने और रोटरी हटाने की कार्यवाही की जाएगी। इंडस्ट्री हाउस चौराहा पर लेफ्ट टर्न के लिए जगह रिक्त करा दी गई है। लाइट पोल शिफ्टिंग का कार्य शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed