फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore to Goa Air India Flight Delayed Three Times, Passengers Create Uproar at Airport

Indore News: तीन बार बदली फ्लाइट टाइमिंग, यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट पर हंगामा

Sun, 04 May 2025 08:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 04 May 2025 08:39 PM IST
सार

Indore News: इंदौर से गोवा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के समय में बार-बार बदलाव से यात्रियों का सब्र टूट गया। रविवार को फ्लाइट के समय को तीन बार बदला गया, जिससे यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Indore to Goa Air India Flight Delayed Three Times, Passengers Create Uproar at Airport
यात्रियों को समझाने का प्रयास करता स्टाफ - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर से गोवा जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में समय-समय पर बदलाव से परेशान यात्रियों ने रविवार को देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। यात्रियों का कहना था कि दोपहर 12 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट का समय अब तक तीन बार बदला गया है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यात्रियों को पहले फ्लाइट में बैठा दिया गया था लेकिन लगभग दो घंटे बाद उन्हें वापस बाहर निकाल दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया से नाराज होकर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

फ्लाइट को दोपहर 12:20 बजे उड़ान भरनी थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की यह फ्लाइट सुबह 12 बजकर 20 मिनट पर गोवा के लिए उड़ान भरने वाली थी, जिसमें लगभग 180 यात्रियों ने टिकट बुक कर रखा था। दोपहर 2 बजे तक सभी यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया था। जब यात्रियों ने उड़ान में हो रही देरी का कारण पूछा, तो बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसकी वजह से उड़ान में देरी हो रही है।

विज्ञापन

गर्मी और इंतजार से परेशान यात्रियों ने जताई नाराज़गी
तेज़ गर्मी और विमान में बैठने के बाद इंतजार से तंग आकर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर एयर इंडिया के कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में बिठाया और नया उड़ान समय शाम 4:30 बजे बताया। लेकिन उस निर्धारित समय पर भी फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट अब रात 9:30 बजे होगी रवाना
बाद में जब यात्रियों ने फिर से जानकारी मांगी तो बताया गया कि फ्लाइट को दोबारा रीशेड्यूल किया गया है और अब वह रात 9 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। यात्री सुमित ने बताया कि यदि विमान में तकनीकी खराबी थी, तो एयर इंडिया को तुरंत दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि गोवा में होटल और क्लब की बुकिंग पहले से थी, लेकिन इस देरी के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed