फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three PSC exams in December, politics heated up, candidates also angry

Indore: दिसंबर में पीएससी की तीन परीक्षाएं, गरमाई राजनीति, अभ्यर्थी भी नाराज

Tue, 28 Nov 2023 08:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Nov 2023 08:18 PM IST
सार

पीएससी ने राज्य वन सेवा 2022 की मुख्य परीक्षा 10 दिसंबर से आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर और राज्यसेवा 2022 मुख्य परीक्षा 26 से 31 दिसंबर तक करवाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Indore: Three PSC exams in December, politics heated up, candidates also angry
पीएससी ने अगले माह तीन परीक्षा आयोजित की है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने दिसंबर माह में तीन परीक्षाएं आयोजित कर डाली। इससे अभ्यर्थी तो नाराज है, राजनीति भी गरमाने लगी है। कांग्रेस नेता दिसंबर माह के 20 दिनों मेें तीन परीक्षाएं कराने पर सवाल उठा रहे है और कह रहे है कि मध्य प्रदेश सरकार छात्रों के प्रति असंवेदनशील है।

विज्ञापन

पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने इस मामाले में पीएससी मुख्यालय प्रदर्शन कर मांग पत्र भी सौंप चुके है। उनका कहना है कि एक माह में आखिर तीन परीक्षाएं आयोग किस आधार पर लेता है। अभ्यार्थी इतनी जल्दी तैयारियां कैसे कर सकेंगे। युवा अलग-अलग परीक्षाएं देते हैै। यह आयोग को सोचना चाहिए।

विज्ञापन

पीएससी ने राज्य वन सेवा 2022 की मुख्य परीक्षा 10 दिसंबर से आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर और राज्यसेवा 2022 मुख्य परीक्षा 26 से 31 दिसंबर तक करवाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन परीक्षा के अलावा 16 दिसंबर को सहायक कुलसचिव के साक्षात्कार भी रखे गए है। वहीं 17 और 18 दिसंबर को डीएफसीसीआईएल की भर्ती परीक्षा भी हैै। इसी महीने एकलव्य विद्यालय की कर्मचारी चयन परीक्षा भी है। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो इनमें से दो या तीन परीक्षाओं में शामिल होते है।

इससे पहले पीएससी ने एक माह में इतनी परीक्षाएं आयोजित नहीं की। इस मामले में कांग्रेस राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट कर अलग-अलग परीक्षा में गैप रखने की मांग की है। कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार ने कहा कि मध्य प्रदेश के युवा पहले से ही परीक्षा में हुए घोटालों से हताश है।



पहले चार सालों में एक भी नियुक्तियां नहीं की गई और एक के बाद एक तीन परीक्षाएं ली जा रही है। यह गलत है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए समय लगता हैै। परीक्षा की तिथियों में अंतराल होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed