फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three model roads will be built in Indore, the work will be completed in 100 days, hence a timer will

Indore: इंदौर मेें बनेगी तीन माॅडल सड़क, 100 दिन में काम पूरा हो सके, इसलिए लगेगा टाइमर

Wed, 05 Jun 2024 09:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Jun 2024 09:22 PM IST
सार

ठेकेदार के लिए 100 दिन में सड़क निर्माण करने का समय तय किया गया है। इसके लिए मौके पर एक टाइमर भी लगाया जाएगा। मेयर ने कहा कि माॅडल सड़क पर पर्याप्त हरियाली रहेगी।
 

विज्ञापन
Indore: Three model roads will be built in Indore, the work will be completed in 100 days, hence a timer will
माॅडल सड़क पर पौधे लगाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में ग्रेटर कैलाश रोड की तर्ज पर तीन सड़कों को नगर निगम द्वारा माॅडल रोड बनाया जाएगा। इस सड़कों के दोनों किनारों पर फर्नीचर, सोलर ट्री और डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। रीगल तिराहा से मधुमिलन चौराहा तक बनने वाली इस सड़क के किनारे पर पर्यावरण दिवस के दिन मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पौधे लगाए।

विज्ञापन


इस सड़क का भूमिपूजन लोकसभा चुनाव के पहले हो चुका था, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। मधुमिलन चौराहा से अग्रसेन प्रतिमा और अग्रसेन प्रतिमा से टाॅवर चौराहा तक तीन चरणों में यह सड़क बनेगी।
विज्ञापन


तय समयसीमा में काम पूरा करने के लिए लगेगा टाइमर
इस सड़क का काम दो-तीन दिन में शुरू होगा। ठेकेदार के लिए 100 दिन में सड़क निर्माण करने का समय तय किया गया है। इसके लिए मौके पर एक टाइमर भी लगाया जाएगा। मेयर ने कहा कि माॅडल सड़क पर पर्याप्त हरियाली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम चाहते हैं कि इंदौर क्लीन के साथ ग्रीन भी बने। तीनों माॅडल सड़कों पर हरियाली भी रहेगी और तकनीक का उपयोग भी किया जाएगा। सड़क पर सुबह शाम के समय लोग समय बिता सकें, इसके लिए स्ट्रीट फर्नीचर लगाया जाएगा। रोशनी के लिए सोलर ट्री लगाए जाएंगे। सड़क की डिजाइन तैयार हो चुकी है।


ये सुविधाएं मिलेंगी माॅडल सड़क पर
माॅडल सड़क पर लाइब्रेरी, नेकी की दीवार होगी। इसके अलावा सेल्फी जोन भी बनाए जाएंगे। माॅडल सड़क पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। फुटपाथों पर वाहन पार्क न हो, इसकी व्यवस्था भी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed