फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three IndiGo flights cancelled in Indore for the second consecutive day, leaving passengers distressed

Indore: इंदौर में दूसरे दिन भी इंडिगो के यात्री परेशान हुए, तीन उड़ानें रद्द होने से कंपनी पर जताई नाराजगी

Thu, 04 Dec 2025 08:04 PM IST
अभिषेक चेंडके Indore: इंदौर मेें दूसरे दिन भी इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द, यात्री हुए परेशान
Indore: इंदौर मेें दूसरे दिन भी इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द, यात्री हुए परेशान Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Dec 2025 08:04 PM IST
सार

नाराज यात्री कंपनी के स्टाॅफ से नाराजगी भरे स्वरों में चर्चा करते नजर आए। बुधवार को जयपुर, दिल्ली, मुंबई, गोवा, चेन्नई, कोलकाता सहित अन्य रूटों की उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि गुरुवार को मुंबई से इंदौर आने वाली और इंदौर से मुंबई जाने वाली तीन उड़ानें रद्द हुईं। 

विज्ञापन
Indore: Three IndiGo flights cancelled in Indore for the second consecutive day, leaving passengers distressed
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो एयर लाइंस के विमानों से यात्रा करने वाले यात्री अब परेशान होने लगे हैं। गुरुवार को फिर इंदौर से दूसरे शहरों के लिए जाने वाली इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द हो गईं। एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री इससे निराश हुए। उन्हें कंपनी ने रिफंड लेने या रिबुकिंग करने को कहा, लेकिन यात्रा टलने से वे नाखुश थे। उन्हें दूसरे विकल्पों पर जाना पड़ा। यह लगातार दूसरा दिन है, जब इंडिगो ने यात्रियों को संकट में डाला। बुधवार को इंदौर आने जाने वाली 18 उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

विज्ञापन



बता दें, इंदौर एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन इंडिगो कंपनी करती है। यहां से कई बड़े शहरों से सीधी उड़ानें इंडिगो के विमानों की है। इस कारण उड़ान रद्द होने के कारण प्रभावित यात्रियों की संख्या भी ज्यादा रही, जिसका असर एयरपोर्ट पर देखा गया। रद्द उड़ानों के कारण नाराज यात्री कंपनी के स्टाॅफ से नाराजगी भरे स्वरों में चर्चा करते नजर आए। बुधवार को जयपुर, दिल्ली, मुंबई, गोवा, चेन्नई, कोलकाता सहित अन्य रूटों की उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि गुरुवार को मुंबई से इंदौर आने वाली और इंदौर से मुंबई जाने वाली तीन उड़ानें रद्द हुईं। 

विज्ञापन


दूसरी एयर लाइनों के महंगे टिकट खरीदने पड़े
कई यात्रियों ने कहा कि उनकी पूर्व निर्धारित यात्रा के कारण काफी समय पहले टिकट कराए थे, लेकिन अचानक उड़ान निरस्त होने के कारण दूसरी एयर लाइंस के महंगे टिकट उन्हें खरीदने पड़े। स्टाॅफ का कहना है कि आपरेशनल और तकनीकी दिक्कतों की वजह से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को भी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed