{"_id":"6658996964d65874d10df6eb","slug":"indore-three-doctors-collected-money-in-the-name-of-conference-and-embezzled-it-fir-registered-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: कॉन्फ्रेंस के नाम पर तीन डॉक्टरों ने रुपये एकत्र कर किया गबन, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कॉन्फ्रेंस के नाम पर तीन डॉक्टरों ने रुपये एकत्र कर किया गबन, एफआईआर दर्ज
Thu, 30 May 2024 09:36 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 30 May 2024 09:36 PM IST
सार
तिलक नगर पुलिस ने डाॅ. शैलेद्र अेाहरी, डाॅ.विशाल मुंजाल औ डाॅ. संजय अग्रवाल के खिलाफ धारा 420 व 406 के तहत केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले इंदौर एक संस्था ने इंदौर में कॉन्फ्रेंस कराई थी।
विज्ञापन
इंदौर में तीन डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में नाक-कान गले से जुड़ी एक कॉन्फ्रेंस के नाम पर तीन डॉक्टरों ने रुपये कलेक्ट किए, लेकिन कॉन्फ्रेंस में उतना खर्च नहीं किया। एकत्र की गई राशि में हुए गबन की शिकायत दो डॉक्टरों ने की थी। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद तीन डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फरियादी प्रकाश तारे और डाॅ. राहिल निदान भी नाक-कान-गला विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भी कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था, लेकिन उन्हें पता चला कि कॉन्फ्रेंस के लिए डॉक्टरों से राशि ली गई, लेकिन उतनी खर्च नहीं की गई। फरियादी डॉक्टरों ने पहले आयोजनकर्ता डॉक्टरों से इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद तिलक नगर पुलिस ने डाॅ. शैलेद्र अेाहरी, डाॅ.विशाल मुंजाल औ डाॅ. संजय अग्रवाल के खिलाफ धारा 420 व 406 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
फरियादी ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले एक संस्था ने इंदौर में कॉन्फ्रेंस कराई थी। आरोपी तीनों डॉक्टर उसके पदाधिकारी थे। संस्था के अलावा पदाधिकारियों ने अपने निजी अकाउंटों में भी राशि संस्था के खाते से डलवाई। हिसाब मांगने पर इस गबन का पता संस्था के सदस्यों को चला। कॉन्फ्रेंस के लिए छह करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र हुई थी। तीनों डॉक्टरों पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन का आरोप हैं।
विज्ञापन
