फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: This year more new vehicles are on the roads in Indore than last year, two lakh vehicles will be regis

Indore: पिछले साल की तुलना में इंदौर में इस साल नए वाहन सड़कों पर ज्यादा, दो लाख वाहन होंगे पंजीकृत

Tue, 10 Dec 2024 11:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Dec 2024 11:32 AM IST
सार

त्यौहार और विवाह के सीजन में इंदौर में वाहनों की अच्छी बिक्री हुई है। ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े प्रशांत सिंह सिसौदिया ने बताया कि आमतौर पर साल के अंत में कंपनियां वाहनों पर किफायती ऑफर देती है। इस कारण दिसंबर अंत में वाहनों की बिक्री ज्यादा होती है।

विज्ञापन
Indore: This year more new vehicles are on the roads in Indore than last year, two lakh vehicles will be regis
इंदौर में अभी तक 1.87 लाख वाहन पंजीकृत हो चुके है - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में इस साल नए वाहनों की खरीदी और परिवहन कार्यालय में रजिस्टर्ड होने का कड़ा टूटने वाला है। इंदौर में अभी तक1.87 लाख वाहन पंजीकृत हो चुके है और दिसंबर माह खत्म होने में 21दिन शेष है। इतनी दिनों में शहर में 20 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री होना तय है,क्योकि ज्यादातर कंपनियों ने वाहनों की खरीदी के लिए कई स्कीमें शुरू की है। पिछले साल इंदौर  में 1.90 लाख वाहन पंजीकृत हुए थे। इस साल वाहनों के पंजीकृत होने का आँकड़ा दो लाख से उपर पहुंचेगा।

विज्ञापन

 

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए यह साल अच्छा रहा। इंदौर में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री का रिकार्ड बना है। इस साल जनवरी में ग्वालियर मेले की तर्ज पर उज्जैन मेला आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

 

जिसमें वाहनों के पंजीयन पर पचास प्रतिशत छूट दी गई थी। इसके अलावा कंपनियों ने भी ऑफर दिए थे। मेले में वाहन खूब बिके। तब यह माना जा रहा था कि मेले के कारण इंदौर में वाहन कम बिकेंगे, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन



त्यौहार और विवाह के सीजन में इंदौर में वाहनों की अच्छी बिक्री हुई है। ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े प्रशांत सिंह सिसौदिया ने बताया कि आमतौर पर साल के अंत में कंपनियां वाहनों पर किफायती ऑफर देती है। इस कारण दिसंबर अंत में वाहनों की बिक्री ज्यादा होती है। दिसंबर माह में इंदौर में तीस हजार से ज्यादा वाहनों के बिकने की उम्मीद है। यह साल वाहनों की बिक्री के लिहाज से बेहतर रहा।

 

इंदौर देश में सबसे ज्यादा वाहन घनत्व वाला शहर

 

इंदौर में संभाग के जिलों के लोग भी वाहन खरीदने के लिए आते है। इस कारण यहां वाहन पंजीकृत ज्यादा होते है। इंदौर में भी काफी वाहन खरीदे जाते है। इंदौर देश में सबसे ज्यादा वाहन घनत्व वाला शहर है। इस शहर की जनसंख्या 40 लाख है, जबकि 20 लाख वाहन पंजीकृत है। इंदौर में हर दूसरे व्यक्ति के पास वाहन है। इंदौर में 12 लाख दोपहिया,जबकि आठ लाख से ज्यादा चार पहिया व अन्य वाहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed