Indore:नकली नोट छापकर चलाते थे मार्केट में, पचास हजार के नकली नोटों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को अलग-अलग सीरिज के नकली नोट भी मिले है। आरोपियों के पास से एक लैपटाॅप, एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि नकली नोट छापने के गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते है।
विस्तार
इंदौर पुलिस ने छिंदवाड़ा के तीन युवकों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। वे खुद नकली नोट छापते थे और उसे मार्केट में चलाते थे। तीनों इंदौर के एक होटल में रुके हुए थे। पुलिस ने उसके पास से पचास हजार के नकली नोटों की गड्डी, नोट का कागज, कलर प्रिंटर जब्त किया है। आरोपियों के नाम अब्दुल शोएब, रहीश खान और प्रफुल्ल कुमार कोरी है।
ये खबर पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस ने आंबेडकर के योगदान को नकारा
पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मार्केट में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि इंदौर बड़ा शहर है। दुकानों पर भी भीड़ ज्यादा रहती है। इस कारण यहां नकली नोट जल्दी चलाए जा सकते थे। उनके पास से पचास हजार के नकली नोट मिले।
पुलिस को अलग-अलग सीरिज के नकली नोट भी मिले है। आरोपियों के पास से एक लैपटाॅप, एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि नकली नोट छापने के गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते है। कुछ समय पहले ही तीनों युवकों ने नकली नोट छापने का काम शुरू किया था। उन्होंने इसका तरीका यू ट्यूब पर देखा था।
