फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: There will be rapid change in weather, possibility of rain in Indore and surrounding districts.

Indore: मौसम में तेजी से होगा बदलाव, इंदौर सहित आसपास के जिलों में बारिश की संभावना

Fri, 24 Nov 2023 07:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 Nov 2023 07:16 PM IST
सार

नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में भी ठंड असर नहीं दिखा रही है। दिन में अभी भी घरों में पंखों की जरुरत महसूस हो रही है। शुक्रवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था,जबकि रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Indore: There will be rapid change in weather, possibility of rain in Indore and surrounding districts.
इंदौर में अब बढ़ेगी ठंडक। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नवंबर माह बीतने को है,लेकिन शहर में अभी भी ठंड का असर ज्यादा नजर नहीं आ रहा,लेकिन अब मौसम में तेजी से बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इंदौर और आसपास के जिलों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है, जो पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है और गुजरात, राजस्थान के रास्ते मध्य प्रदेश में असर दिखाएंगा।

विज्ञापन


अरब सागर की तरफ से दक्षिण पश्चिम हवाएं चक्रवाती घेरे से प्रभावित होगी और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। शनिवार और रविवार को इंदौर, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, उज्जैन जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद मौसम साफ होगा और उत्तरी हवाएं अपना रंग दिखाएगी और ठंडक बढ़ सकती है।

विज्ञापन

नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में भी ठंड असर नहीं दिखा रही है। दिन में अभी भी घरों में पंखों की जरुरत महसूस हो रही है। हल्के गर्म कपड़ों की जरुरत रात में जरुर महसूस हो रही है शुक्रवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था,जबकि रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी क्षेत्र में अभी बर्फबारी नहींं हुई है, इसलिए ठंडी हवाएं भी मौसम में अभी ठंडक नहीं घोल रही है। शहर में हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed