फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The year was a year of hosting, stepwell accident in Indore is the biggest incident of the year.

Indore: मेजबानी के नाम रहा साल, इंदौर में बावड़ी हादसा साल की सबसे बड़ी घटना

Sat, 30 Dec 2023 05:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Dec 2023 05:06 PM IST
सार

इंदौर को पहली बार प्रवासी सम्मेलन की मेजबानी का मौका मिला। 7 से 9 जनवरी तक हुए आयोजन में 50 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय इंदौर आए। सम्मेलन के लिए इंदौर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।

विज्ञापन
Indore: The year was a year of hosting, stepwell accident in Indore is the biggest incident of the year.
इंदौर को मिली मेट्रो की सौगात। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बीता रहा साल इंदौर के लिए कई खट्टी-मीठी यादें दे गया। स्वच्छता में देश में सबसे आगे रहे इंदौर में साल 2023 में कई बड़े आयोजनों की मेजबानी का मौका मिला। जनवरी में सबसे बड़ा आयोजन प्रवासी सम्मेलन हुआ। जिसमें प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।

विज्ञापन


इसके अलावा इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 बैठक, स्मार्ट सिटी कांफ्रेंस जैसे अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के आयोजन इंदौर में हुए। कुछ उपलब्धियां भी इंदौर के नाम रही, जो बेलेश्वर बावड़ी हादसा और प्राचार्य को जिंदा जलाने की घटना इंदौर के माथे पर कलंक साबित हुई।

विज्ञापन

पहली बार प्रवासी सम्मेलन की मेजबानी

इंदौर को पहली बार प्रवासी सम्मेलन की मेजबानी का मौका मिला। 7 से 9 जनवरी तक हुए आयोजन में 50 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय इंदौर आए। सम्मेलन के लिए इंदौर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सम्मेलन में शिरक्त की। इस सम्मेलन के अलावा जी-20 समूह की बैठक, स्मार्ट सिटी कांफ्रेस भी इंदौर में आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indore: The year was a year of hosting, stepwell accident in Indore is the biggest incident of the year.
इंदौर में जी 20 समिट भी यादगार रही। - फोटो : amar ujala digital

छात्र ने प्राचार्य को जिंदा जला दिया

इंदौर के पटेल काॅलेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को एक छात्र ने जिंदा जला दिया। घटना 20 फरवरी को हुई। छात्र बाल्टी में पेट्रोल लेकर आया था और प्राचार्य पर छिड़क दिया। सिरफिरा छात्र वारदात को अंजाम देने के बाद खुद आत्महत्या करने के लिए एक फाॅल पर गया था। वहां से पुलिस जवानों ने उसे धरदबोचा।

पटेल नगर बावड़ी लील गई 36 जानें

मार्च माह में राम नवमी पर पटेल नगर के बेलेश्वर मंदिर बावड़ी हादसे में 36 लोगों की जानें गई। यह साल की सबसे बड़ी इतिहास की सबसे बड़ी घटना के रुप मे दर्ज हुई। शवों को बावड़ी से निकालने में 18 घंटे का समय लगा। इसमें सेना की मदद ली गई।

मेट्रो का ट्रायल रन हुआ

सितंबर में शहर में मेट्रो का ट्रायल रन हुआ। पांच किलोमीटर हिस्से में शहर में पहली बार मेट्रो ट्रेन चली। शहर में कुल 31 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो का संचालन होगा। 17 किलोमीटर हिस्से में निर्माण कार्य जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed