Indore: महू से कालाकुंड तक चलने वाली ट्रेन पर लगा ब्रेक, दिसंबर में आते है घूमने टूरिस्ट
गर्मी के दिनों को छोड़कर यह ट्रेन सात माह से ज्यादा समय तक महू से कालाकुंड के बीच यात्रियों के लिए संचालित होती है, लेकिन इस बार इसे नवंबर माह में ही बंद कर दिया है, दिसंबर तक यात्री इस हेरिटेज ट्रेन से भी कालाकुंड तक जाते है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर में इंदौर में काफी पर्यटक घूमने आते है। उज्जैन, महेश्वर के अलावा प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन का लुत्फ भी लेते है, लेकिन रेलवे ने शुक्रवार से इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया। अब यात्रियों का इस सफर का आनंद लेने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। मानसून सीजन में इस ट्रेन का संचालन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को किया जाता है, लेकिन शुक्रवार को ट्रेन नहीं चली। अफसरों का कहना है कि इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे है। ट्रेन कब शुरू होगी। इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
दिसंबर में आते है टूरिस्ट
गर्मी के दिनों को छोड़कर यह ट्रेन सात माह से ज्यादा समय तक महू से कालाकुंड के बीच यात्रियों के लिए संचालित होती है, लेकिन इस बार इसे नवंबर माह में ही बंद कर दिया है,जबकि दिसंबर तक इंदौर व आसपास के धार्मिक स्थलों पर आने वाले यात्री इस हेरिटेज ट्रेन से भी कालाकुंड तक जाते है। इस ट्रेक पर अंग्रेजों के जमाने के ब्रिज, झरने, खाई, पहाड़ सहित अन्य प्राकृतिक स्थल हेरिटेज ट्रेन के सफर में देखे जाते है।
नहीं बढ़ाई पर्यटन गतिविधियां
कालाकुंड, पातालापानी में प्राकृतिक नजारों को निहारे के लिए लोग जाते है, लेकिन वहां पर्यटन विभाग ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस कारण पर्यटकों की दिलचस्पी ज्यादा नहीं रहती है। जब इस ट्रेन को शुरू किया गया था तो कालाकुंड में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग को योजना बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके लिए कोई कवायद नहीं हो पाई। न होम स्टे बने और न ही वाटर स्पोटर्स शुरू हो पाए। पर्यटक वहां जाते है तो स्टेशन के आसपास ही घूम कर ट्रेन से लौटने का इंतजार करते है।
