फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The issue of unannounced power cuts heated up in Indore, the mayor said - those working from home are

Indore: इंदौर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, मेयर बोले- वर्क फ्राॅम होम वाले सबसे ज्यादा परेशान

Fri, 06 Jun 2025 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Jun 2025 09:01 PM IST
सार

मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है और बिजली में सरप्लस शहर है, लेकिन तेज हवा और आंधी के दौरान बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही है। बारिश से पहले डीपी और ट्रांसफार्मर का मेंटेनेस करें, ताकि बिजली कटौती शहरवासियों को न झेलना पड़े।

विज्ञापन
Indore: The issue of unannounced power cuts heated up in Indore, the mayor said - those working from home are
बिजली कटौती को लेकर अफसरों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बारिश और तेज हवा के दौरान बार-बार बिजली गुल होने का मुद्दा गरमाने पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बिजली कंपनी और नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की और अघोषित कटौती पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आजकल शहर में कई लोग वर्क फ्राॅम होम रहते है। कई घंटों तक बिजली कटौती होने से वे लोग परेशान हो रहे है। यदि किसी कारणवश विद्युत कटौती आवश्यक हो, तो उसकी पूर्व जानकारी संबंधित क्षेत्र के रहवासियों को दी जाए।

विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: इंदौर के कई इलाके रात दो बजे तक डूबे रहे अंधेरे मेें, तारों पर गिरे थे पेड़

विज्ञापन

मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है और बिजली में सरप्लस शहर है, लेकिन तेज हवा और आंधी के दौरान बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही है। बारिश से पहले डीपी और ट्रांसफार्मर का मेंटेनेस करें, ताकि बिजली कटौती शहरवासियों को न झेलना पड़े। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर केबलें लटकी रहती है। उससे भी शहर बदसूरत लगता है। उन्हें भी हटाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैठक में यह भी बताया गया कि 24 घंटे शहर में जल रही 20,000 स्ट्रीट लाइट में से अब तक 14,000 लाइटों को बंद किया जा चुका है, और शेष 6,000 लाइटों में भी टाइमर लगाने की प्रक्रिया जारी है।बैठक में शहर की किसी एक प्रमुख सड़क को अंडरग्राउंड विद्युत लाइन के माध्यम से मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की संभावना पर भी चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed