फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The face of Baklane is changing in Indore, people are coming for a walk.

Indore: इंदौर में बदल रही बेकलेन की सूरत, सैर करने आ रहे लोग

Mon, 03 Mar 2025 06:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Mar 2025 06:37 PM IST
सार

अब बेकलेन इतनी अच्छी हो गई कि मेयर सहित अन्य अफसरों ने वहां का दौरा किया तो सायकिल चलाने के अलावा कैरम भी खेला। श्रीनगर एक्टेंशन की बेकलेन को नगर निगम ने साफ करने के बाद उसे सुंदर भी बनाया। दीवारों पर पेटिंग की गई है।

विज्ञापन
Indore: The face of Baklane is changing in Indore, people are coming for a walk.
इंदौर की बेकलेन इतनी सुंदर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में स्वच्छता को लेकर हमेशा नवाचार होता रहा है।इस बार नगर निगम का फोकस शहर की बेकलेन सफाई पर है। दरअसल कई लोग कचरा बेकलेन में फेंक देते है। यहां से कचरा निगमकर्मियों के लिए उठाना आसान नहीं होता है।

विज्ञापन


इंदौर में सड़कें तो साफ हो रही है, लेकिन बेकलेन को लेकर हमेशा शिकायत बनी रहती है। इसे लेकर अब नगर निगम ने जागरुकता अभियान शुरू किया है। जिन इलाकों में चौड़ बेकलेन है। उसे अब न केवल साफ किया जा रहा है,बल्कि उसे सुंदर भी बनाया जा रह है। पिछले साल तिलक नगर क्षेत्र की बेकलेन में पोहा

विज्ञापन

 

पार्टी  आयोजित की गई थी। मेयर ने रहवाससियों के साथ बेकलेन में पोहे खाए थे। इस बार श्रीनगर एक्टेंशन की बेकलेन में मेयर पुष्य मित्र भार्गव और निगमायुक्त ने सायकिल चलाई। सालभर पहले बेकलेन में कचरा-गंदगी की भरमार थी, लेकिन अफसरों ने पहले रहवासियों से लीकेज पाइप ठीक कराए। फिर चैंबरों को व्यवस्थित किया। इसके बाद मकानों के पिछले हिस्सों का रंग-रोगन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब बेकलेन इतनी अच्छी हो गई कि मेयर सहित अन्य अफसरों ने वहां का दौरा किया तो सायकिल चलाने के अलावा कैरम भी खेला। श्रीनगर एक्टेंशन की बेकलेन को नगर निगम ने साफ करने के बाद उसे सुंदर भी बनाया। दीवारों पर पेटिंग की गई है। अब बेकलेन में न बदबू आती है और न गंदगी नजर आ रही है। आसपास के लोग बेकलेन की सैर करने आ रहे है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि शहर के अन्य इलाकों की बेकलेन को भी सुंदर बनाया जा रहा है। लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है, ताकि वे कचरा बेकलन में न फेंके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed