फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The case of dead body hanging on a tree turned into murder, injury marks found on the youth's body.

Indore: पेड़ पर टंगी लाश का मामला हत्या में बदला, युवक के शरीर पर मिले चोट के निशान

Tue, 25 Jun 2024 08:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 25 Jun 2024 08:00 PM IST
सार

जिस जगह लाश टंगी मिली है। उसके पास ही एक गांव भी है। पुलिस गांव मेें लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Indore: The case of dead body hanging on a tree turned into murder, injury marks found on the youth's body.
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा रोड पर दतोदा गांव केे पास एक युवक की हत्या कर लाश पेड़ पर टांग दी। पहले पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन पोस्मार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान से खुलासा हुआ कि उसकी मौत फांसी से नहीं,बल्कि चोट लगने से हुई है। अब पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझान में जुटी हुई है।मृतक की शिनाख्त भी पुलिस नहीं कर पाई हैै। उसके हाथ पर सुनील लिखा हुआ है और दिल का टेटू बना है।

विज्ञापन

पुलिस आसपास के जिलों मेें गुमशुदा युवकों की जानकारी जुटा रही है, ताकि युवक के बारे में पता चल सके। युवक ने हरे रंग की टी शर्ट पहन कर रखी थी। हुलिए से युवक मजदूर वर्ग का लग रहा था। खंडवा रोड पर फोरलेन प्रोजेक्ट का काम भी चल रहा है। वहां जो मजदूर काम करने आए है। उन्हे भी युवक की फोटो दिखाकर शिनाख्त करने के प्रयास किए गए।

विज्ञापन

जिस जगह लाश टंगी मिली है। उसके पास ही एक गांव भी है। पुलिस गांव मेें लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाई फांसी, पड़ोसी ने फंदे पर लटके देखा

इंदौर केे हीरानगर क्षेेत्र में एक महिला ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने अपने बेटे को पड़ोसी के यहां भेज दिया था।पुलिस के अनुसार महिला का नाम विनिता वर्मा है।



उनसे तीन साल के बेटे को पड़ोसी के यहां छोड़ दिया। जब पड़ोसी की बेटी बच्चे के छोड़ने अाई तो उसने विनिता को पंखे पर लटके हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed