फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The bullion market of Indore will now be open seven days a week

Indore: इंदौर का सराफा बाजार सप्ताह में अब सातों दिन खुला रहेगा, 1987 से हर रविवार बंद रहती थीं दुकानें

Fri, 09 Sep 2022 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 04:14 PM IST
सार

शहर का प्रसिद्ध सराफा बाजार हफ्ते में सातों दिन खुला रखने का निर्णय लिया गया है। 1987 से हर रविवार दुकानें बंद रखी जाती थीं, पर अब यह परंपरा इसी रविवार यानी 11 सितंबर से बदल जाएगी। 

विज्ञापन
Indore: The bullion market of Indore will now be open seven days a week
इंदौर का सराफा बाजार अब हफ्ते में सातों दिन खुला रहेगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्मार्ट सिटी इंदौर के विकास के लिए शहर को 24 घंटे खुला रखने पर काम चल रहा है, वहीं अब शहर का प्रसिद्ध सराफा बाजार हफ्ते में सातों दिन खुला रखने का निर्णय लिया गया है। 1987 से हर रविवार दुकानें बंद रखी जाती थीं, पर अब यह परंपरा इसी रविवार यानी 11 सितंबर से बदल जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को सराफा एसोसिएशन की बैठक हुई थी, जिसमें कई व्यापारी शामिल हुए थे। इसी में यह निर्णय लिया गया कि शहर का सराफा बाजार अब हफ्ते में सातों दिन खुला रखा जाएगा। इससे व्यापारियों को तो फायदा होगा ही, शहर के लोगों को भी खरीदारी में आसानी होगी। 
विज्ञापन


इंदौर-सोना-चांदी व जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के मंत्री अविनाश शास्त्री ने चर्चा में बताया कि युवा कारोबारियों ने यह प्रस्ताव रखा था। युवा व्यापारियों के सुझाव को एक मत से एसोसिएशन ने भी मंजूर किया। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों से ज्वेलरी के शोरूम खुल चुके हैं। वे सातों दिन खुले रहते हैं। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग पुराने बाजार को छोड़कर शोरूम का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पुराने लोगों ने बताया कि सराफा बाजार का इतिहास करीब 150 सालों का है। पहले यहां की दुकानें गुरुवार को बंद रखी जाती थीं। 1987 में टीवी पर रामायण आने लगी तो दुकानें बंद रखने का दिन रविवार तय हो गया, तब से ही ये सिलसिला चला आ रहा है। अब रविवार को भी बाजार की रौनक बनी रहेगी। रविवार से बाजार में 100 से ज्यादा दुकानें खुलने लगेंगी। आगे बुलियन कारोबारी और थोक कारखाने भी इस दिन खुलेंगे। बाजार में कुल 800 दुकानें हैं।


खान-पान की दुकानें होंगी प्रभावित
देशभर में मशहूर सराफा चौपाटी को यह निर्णय प्रभावित करेगा। रविवार को खानपान की दुकानें शाम से ही लगने लगती थीं, जब दुकानें खुली रहेंगी तो ये बाजार भी रात में ही शुरू हो सकेगा। संभावना जताई जा रही है कि सराफा चौपाटी का समय भी आगे बढ़ाया जाए। रातभर इसे भी खुला रखने पर चर्चा की जा सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed