फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The accused of the racecourse robbery case had gone to Delhi by train, the team that went to arrest th

Indore: रेसकोर्स लूट कांड के आरोपी ट्रेन से गए थे दिल्ली, पकड़ने गया दल खाली हाथ लौटा

Mon, 25 Nov 2024 06:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 25 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

दोनो बदमाश दूसरे राज्यों में वारदात के लिए बस और ट्रेन से जाते है।14 दिन पहले दोनो दिल्ली से पहले उज्जैन आए थे और फिर बस से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने रेसकोर्स क्षेत्र में कमलेश अग्रवाल उनके बेटे व पड़ोसी के साथ लूट की थी।

विज्ञापन
Indore: The accused of the racecourse robbery case had gone to Delhi by train, the team that went to arrest th
इंदौर में हुई लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पाॅश इलाके रेसकोर्स क्षेत्र में 15 लाख रुपये के आभूषण लूटने वाले बदमाश दिल्ली से इंदौर ट्रेन से आए थे। दोनो दिल्ली के बिंदापुर क्षेत्र में रहते है। पुलिस दोनो बदमाशों को पकड़ने दिल्ली में भी डेरा डाले रही, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा। लूटकांड की जांच कर रहे दलों को पता चला था कि आरोपी लूट को अंजाम देने के बाद ट्रेन से दिल्ली गए थे।

विज्ञापन



वे बिंदापुर क्षेत्र के बदमाश है और दोनों पर एक दर्जन केस है। इंदौर से गए पुलिस के दल ने स्थानीय बिंदापुर पुलिस से मदद मांगी तो पता चला कि स्थानीय पुलिस को भी दोनो आरोपी रोहित कपूर और सागर उर्फ रिंकू पिता गेंदालाल की एक लूट के मामले में तलाश है।

विज्ञापन

 

पुलिस को पता चला है कि दोनो बदमाश दूसरे राज्यों में वारदात के लिए बस और ट्रेन से जाते है। इस बार उन्होंने इंदौर को चुना था। 14 दिन पहले दोनो दिल्ली से पहले उज्जैन आए थे और फिर बस से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने रेसकोर्स क्षेत्र में कमलेश अग्रवाल उनके बेटे व पड़ोसी के साथ लूट की थी। तीनों से पंद्रह लाख रुपये के आभूषण लूटे थे। पुलिस को दोनो बदमाशों के स्पष्ट फुटेज मिल गए थे। इस आधार पर अन्य राज्यों के अपराधियों के रिकार्ड भी खंगाल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर पुलिस ने यह पता लगा लिया था कि आरोपी दिल्ली के है। इसके बाद सप्ताहभर से इंदौर का एक पुलिस दल दिल्ली में बदमाशों को पकड़ने गया था, लेकिन वारदात के बाद दोनो अपने घर नहीं पहुंचे। अब पुलिस का एक दल फिर दिल्ली जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed