फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Temperature: This week, Indore will be pounded by intense heat and dust, with a possible heat wave.

Indore News: इंदौर में गर्मी का प्रचंड असर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले सात दिन राहत के आसार नहीं

Tue, 12 May 2026 06:42 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 12 May 2026 06:42 AM IST
सार

इंदौर में मई की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है।आने वाले दिनों में भी शहरवासियों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Indore Temperature: This week, Indore will be pounded by intense heat and dust, with a possible heat wave.
इंदौर में दोपहर में तेज गर्मी से बचने का प्रयास करती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अब गर्मी के तीखे तेवर लोगों को परेशान करने लगे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जो लोग नौकरी और जरूरी काम के लिए बाहर निकल रहे हैं, वे पूरी तरह गर्मी से बचाव के इंतजाम के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

43.2 डिग्री पहुंचा तापमान

रविवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान करीब 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना रहेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिल्डर के घर में बमबाजी, लगातार दो बम फेंके फिर कार पर किया जमकर पथराव, इस बात से थे नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में दूसरी बार 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा

इंदौर में इस सीजन में दूसरी बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। पिछले साल मई महीने में बेमौसम बारिश के कारण गर्मी का असर कम रहा था, लेकिन इस बार शहर में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है।

बिजली संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

तेज गर्मी के कारण घरों में पंखे और कूलर लगातार चल रहे हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ गई है। कई इलाकों में जंपर उड़ने और ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। बढ़ते तापमान के बीच बिजली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग दिन में घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं।

अगले चार दिनों तक लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक शहर में लू चलने की संभावना जताई है। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। 25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही इंदौर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों से शहर का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed