फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore surrounded by dark dense clouds, it seemed like it was evening, then it started raining heavily.

Indore: काले घने बादलों से घिरा इंदौर, लग रहा था शाम हो गई, फिर झमाझम बारिश शुरू

Fri, 15 Sep 2023 06:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 15 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

इंदौर में 35 से 40 इंच बारिश होती है। अब तक 30 इंच बारिश इंदौर में हो चुकी है। अगस्त माह तक 24.7 इंच बारिश हुई थी। अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी।

विज्ञापन
Indore surrounded by dark dense clouds, it seemed like it was evening, then it started raining heavily.
इंदौर में तेज बाारिश - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शुक्रवार को इंदौर में झमाझब बारिश का दौर शुरू हुआ। एक जैसा पानी करीब आधे घंटे तक बरसा, सड़कें नदियों में तब्दील हो गई और निचली बस्तियों में पानी भर गया। बारिश शुरू होने से पहले शहर में काले घने बादल छाए। शाम चार बजे लग रहा था, जैसे अब रात होने वाली है।

विज्ञापन


गुरुवार को रिमझिम बारिश हुई, लेकिन शुक्रवार को तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मध्यम से तेज बारिश का दौर रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से आ रही नमी और अरब सागर की नमी के कारण इंदौर में सितंबर में बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। दिन का तापमान भी 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था,जबकि रात का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। 

विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में मौसम खुला था, लेकिन शाम चार बजे काले बादलों ने शहर को घेर लिया और हवा की रफ्तार भी तेज होने लगी। काले बादलों के कारण लग रहा था कि शाम के सात बजे हो। सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट आन हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सवा चार बजे के बाद बारिश ने रंग जमाना शुरू कर दिया। आधे घंटे से ज्यादा बारिश होने के कारण बीआरटीएस के मालवीय नगर वाले हिस्से में पानी भर गय। इसके अलावा स्टार चौराहा, हेमू कालानी चौराहा, रिवर साइड रोड, एमआर-10 रोड पर पानी भर गया। तेज बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम हो गई। छह बजे के बाद बारिश थमी तो सड़कों पर एक साथ वाहन निकले और यातायात भी बाधित होने लगा।

30 इंच से ज्यादा बारिश

इंदौर में 35 से 40 इंच बारिश होती है। अब तक 30 इंच बारिश इंदौर में हो चुकी है। अगस्त माह तक 24.7 इंच बारिश हुई थी। अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी। बारिश की लंबी खेंच होने के कारण फसलें भी प्रभावित होने लगी थी,लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में आई बारिश ने फसलों को जीवनदान दे दिया। बारिश के कारण शहर के तालाबों का जलस्तर भी बढ़ गया है। यशवंत सागर तालाब के गेट दो बार खोले जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed