फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Supply of cheap flour and pulses of Bharat brand stopped, now preparations are being made to increase

Indore: भारत ब्रांड के सस्ते आटे और दाल की सप्लाई बंद, अब नए सिरे से स्टाॅक बढ़ाने की तैयारी

Mon, 11 Nov 2024 09:54 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 11 Nov 2024 09:54 AM IST
सार

भोपाल के कुछ क्षेत्रों में 25 से 30 रुपये किलो में वैन के जरिए प्याज भी बेचा गया, लेकिन अभी तक यह वैन इंदौर में संचालित नहीं हो पाई है। देश में रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी मिल रही है। यह मुद्दा गरमा रहे है।अब सरकार ने फिर उस योजना की सुध ली।

विज्ञापन
Indore: Supply of cheap flour and pulses of Bharat brand stopped, now preparations are being made to increase
फिर नजर आएगी सस्ते अनाज वाली वैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले देशभर में जोर-शोर से शुरू की गई सस्ते आटे और दाल को वैन के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की योजना फिलहाल मंद पड़ी है। अब गलियों में भारत ब्रांड की वैन घूमते हुए दिखाई नहीं देती।

विज्ञापन

 

इंदौर में इसके दो सप्लायर एजेंसी है, लेकिन उपर से ही अनाज की सप्लाई बंद होने से इंदौर में लोग सस्ते दामों पर आटा, दाल, प्याज नहीं ले पा रहे है। अब नए सिरे से इसके लिए किसानों से उत्पाद खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संभाग के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर अफसर किसानों से समर्थन मूल्य पर खेतों के उत्पान को खरीद रहे है। दो महीने बाद फिर भारत आटा ब्रांड की वैन घूमते हुए नजर आएगी।

विज्ञापन

 

 

भोपाल के कुछ क्षेत्रों में 25 से 30 रुपये किलो में वैन के जरिए प्याज भी बेचा गया, लेकिन अभी तक यह वैन इंदौर में संचालित नहीं हो पाई है। देश में रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी मिल रही है। यह मुद्दा भी धीरे-धीरे गरमा रहे है। इसके बाद अब सरकार ने फिर उस योजना की सुध ली। जिसे लोकसभा चुनाव से पहले शुरू कर सस्ते दामों पर आटा, दाल, चावल बेचने के लिए वैनों का संचालन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन




अब फिर फिर से इस योजना के तहत एनसीसीएफ, नेफेड की टीम ने गांवों में जाकर खरीदी शुरू कर दी है। पहले स्टाॅक बढ़ाने पर जोर है। अफसरों का कहना है कि जल्दी ही फिर सड़कों पर सस्ते अनाज बेचने वाली वैन नजर आएगी। इंदौर संभाग में खरीदी शुरू हो चुकी है। जल्दी ही अनाज भंडारों में स्टाॅक बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed