फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Suhaagraat Newly Married Wife Say She is in Periods not make physcial relation

MP News: सुहाग की सेज पर दुल्हन बोली- पीरियड्स है, संबंध नहीं बना सकती, फिर सामने आया हैरान करने वाला सच

Thu, 23 Mar 2023 09:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

शादी के बाद हर जोड़े को पहली रात यानी सुहागरात का बेसब्री से इंतजार रहता है। नई नवेली दुल्हन-दूल्हा इसे अपने-अपने तरीके से यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन यदि इस मौके पर ही धोखा मिल जाए तो आप क्या कहेंगे। आज ऐसा ही वाकया आपको बताएंगे।

विज्ञापन
Indore Suhaagraat Newly Married Wife Say She is in Periods not make physcial relation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय समाज में शादी-ब्याह को बेहद शुभ माना जाता है, जिन घरों में शादियां होने वाली होती हैं, वहां खुशियों का आलम रहता है। बेटे या बेटी की शादी में इतना काम होता है कि लोग उसमें दिन-रात व्यस्त रहते हैं। विवाह से कुछ दिन पूर्व ही दूल्हा और दुल्हन के घरों में मंगल गीत की शुरुआत हो जाती है। घरों को सामर्थ्य के अनुसार सजाया-संवारा जाता है। तरह-तरह के पकवान और व्यंजन तैयार किए जाते हैं, ताकि मेहमानों की तरफ से किसी तरह की शिकायत न आए।

विज्ञापन


वहीं, दूल्हा और दुल्हन को पहली रात यानी सुहाग की रात का बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों मिलन की पहली रात को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अभिनव तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन शादी की पहली राहत ही जब दूल्हे के साथ धोखा हो जाए तो उसकी क्या हालत होगी। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही वाकया मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से कुछ समय पहले सामने आया।
विज्ञापन


सोच-समझकर शादी का चक्रव्यूह रचा गया...
दूल्हा पक्ष को चपत लगाने की साजिश के तहत सोच-समझकर शादी का चक्रव्यूह रचा गया। दलाल ने शख्स का रिश्ता तय करवाया। पूर्व निर्धारित तिथि पर रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। शादी के अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने की आस लगाए बैठा था। नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को बताया कि उसका पीरियड्स (मासिक धर्म) शुरू हो गया है, ऐसे में वह शारीरिक संबंध नहीं बना सकती है। दूल्हा मन मसोसकर रह गया। शादी के सात दिन बाद दुल्हन लापता हो गई। खोजबीन की गई तो वह शादी कराने वाले दलाल के घर में आपत्तिजनक हालत में मिली। ठिकाने का पता चलते ही सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीरियड्स के बहाने शख्स को रखा दूर...
पीड़ित शख्स और युवती की शादी पूरे विधि-विधान के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही युवती युवक को किसी ने किसी बहाने से अपने पास नहीं आने दिया। शादी के तकरीबन सात दिन बाद सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स के साथ ही चांदी के जेवर और तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। दरअसल, वह लुटेरी दुल्हन थी जो डाका डालने के लिए शादी की और फिर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।


दलाल संग रंगरलियां...
दुल्हन के अचानक से गायब होने के बाद दूल्हा और उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। घर में देखने पर जेवर और नकदी गायब होने की बात पता चली। इसके बाद पीड़ित पक्ष सीधे शादी कराने वाले एजेंट के घर पहंच गए। वहां नई नवेली दुल्हन दलाल संग एक ही कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिली। इससे दूल्हा और उनके परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बाद में पूरा माजरा समझ आया कि यह लुटेरी दुल्हन है। इन सभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने बताया था कि इसके पीछे बड़ा गैंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed