फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Students spread awareness about oral cancer, gave message through posters and videos

Indore: छात्रों ने ओरल कैंसर के बारे में फैलाई जागरूकता, पोस्टर और वीडियो के जरिए दिया संदेश

Wed, 14 Feb 2024 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 04:11 PM IST
सार

ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन दिवस (13 फरवरी) भारत के पहले ओरल सर्जन डॉ. सोराबजी गिनवाला का जन्मदिन मनाता है। इस दिवस के जरिए नए छात्रों को ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
Indore: Students spread awareness about oral cancer, gave message through posters and videos
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे छात्र और अतिथि। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी दिवस पर शहर के मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ओरल सर्जरी के साथ ओरल कैंसर जैसे विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों द्वारा कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 
विज्ञापन


इसमें छात्रों ने बताया कि पान मसाला खाने अथवा अन्य कारणों से जिन लोगों का मुंह खुलना बंद हो जाता है, उनके लिए यह सर्जरी कारगर साबित होगी। इस तकनीक से चिकित्सकों एवं छात्रों को अवगत कराया गया। ओरल कैंसर के बारे में छात्रों ने अपने पोस्टर और वीडियो के जरिए सार्थक संदेश भी दिए। डिपार्टमेंट आफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी की विभागाध्यक्ष डॅा. ममता सिंह ने कहा कि मैक्सिलोफेशियल सर्जरी शरीर के एक बहुत ही जटिल क्षेत्र से संबंधित है और इसमें बीमारियों, चोटों, विकृतियों का इलाज और मुंह, जबड़े का पुनर्निर्माण शामिल है। यह दंत चिकित्सा और चिकित्सा सर्जरी को जोड़ने वाली एक अनूठी विशेषता है। 
विज्ञापन


बता दें कि ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन दिवस (13 फरवरी) भारत के पहले ओरल सर्जन डॉ. सोराबजी गिनवाला का जन्मदिन मनाता है। इस दिवस के जरिए नए छात्रों को ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसमें छात्रों द्वारा बनाए गए वीडियो और फिल्म को पुरस्कार भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed