फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Student murdered during Bhandara in Indore, stabbed in the chest

Indore: इंदौर में भंडारे के दौरान छात्र की हत्या, सीने में चाकू घोपा

Mon, 16 Sep 2024 11:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 16 Sep 2024 11:09 AM IST
सार

एक वार अभिजित के सीने पर लगा, जो जानलेवा साबित हुुआ। परिजन उसे भंडारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साथी सौरभ भी चाकू लगने से घायल हुआ है।
 

विज्ञापन
Indore: Student murdered during Bhandara in Indore, stabbed in the chest
मृतक अभिजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र मेें रविवार देर रात कुछ युवकों ने कक्षा 12 वीं के छात्र की हत्या कर दी। गणेशोत्सव मेें हुए भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ युवकों ने 20 वर्षीय अभिजित के सीने में चाकू घोपें। वार इतना तेज था कि चाकू सीने के आर-पार हो गया।

विज्ञापन

 

परिजन घायल युवक को अस्पताल ले गए, लेकिन धड़कन बंद होने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना में अभिजित का एक साथी भी घायल हुआ है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

हीरानगर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। यहां सचिन वर्मा आया था। सचिन अपराधिक प्रवृति का हैै। उसका अभिजित और उसके साथी सौरभ से विवाद हो गया। सचिन के उसके सात दोस्त भी थे। सचिन से अभिजित की कहासुुनी हो गई। इसके बाद लात-घूसे चले और फिर सचिन ने चाकू निकालकर अभिजित और सौरभ पर वार करना शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक वार अभिजित के सीने पर लगा, जो जानलेवा साबित हुुआ। परिजन उसे भंडारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साथी सौरभ भी चाकू लगने से घायल हुआ है।

 

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने रात को दबिश देकर आरोपी सचिन वर्मा, युवराज यादव, मनीष यादव, निखिल, नीरज, अंकित, अक्षय और अमित अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। अभिजित गुना के अशोक नगर का रहने वाला है। इंदौर मेें पढ़ाई केे लिए वह मामा के साथ रहता था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed