फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Student Dies of Heart Attack While Preparing for IIT Exam Late at Night

Indore News: 18 साल के स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, पढ़ाई करते समय ही थम गई सांसें

Sat, 12 Apr 2025 08:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 12 Apr 2025 08:25 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में एक 18 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जो IIT की तैयारी कर रहा था। छात्र देर रात तक पढ़ाई कर रहा था जब उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। पीयूष पढ़ाई में होशियार था और 10वीं में 98% अंक प्राप्त किए थे।

विज्ञापन
Indore Student Dies of Heart Attack While Preparing for IIT Exam Late at Night
पीयूष - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आईआईटी की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता था और अपने बड़े भाई के साथ किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार देर रात तक वह लगातार पढ़ाई कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और अन्य लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शनिवार को एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। भंवरकुआं थाना क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पढ़ाई के दौरान बिगड़ी हालत, अस्पताल में हुई मौत  
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंतोडिया ने बताया कि मृतक छात्र पीयूष (18) पिता कमलेश, मूल रूप से चितावद क्षेत्र का निवासी था। शुक्रवार रात को पढ़ाई के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आईआईटी की कर रहा था तैयारी, 10वीं में मिले थे 98% अंक  
मृतक पीयूष के मौसेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह पढ़ाई में बेहद होशियार था और 10वीं कक्षा में उसे 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। वह इंदौर में अपने भाई के साथ रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था और कोचिंग क्लास भी जाता था। शुक्रवार की रात लगभग 1 बजे तक वह पढ़ाई कर रहा था, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। लगभग 20-25 मिनट में ही उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पुलिस और अस्पताल प्रशासन द्वारा शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पीयूष का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर अपने मूल निवास स्थान ग्वालियर-मुरैना की ओर रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed