Indore: 12वीं क्लास का रिजल्ट बिगड़ा तो छात्र ने कर ली आत्महत्या
महू के गुजरखेड़ा गांव मेें रहने वाले आर्यन पिता विजय पाल ने इस साल 12 वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। सोमवार को उनसे फोन पर अपना रिजल्ट देखा। उसे उम्मीद थी कि वह पास हो जाएगा,लेकिन वह फेल हो गया। इसके बाद उनसे घर में रखी सल्फास की गोलियां खा ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कक्षा 12 वीं मेें फेल होने पर एक किशोर नेे सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। सीबीएसई परीक्षा परिणाम आने के बाद वह तनाव में था और उसने यह कदम उठा लिया।
महू के गुजरखेड़ा गांव मेें रहने वाले आर्यन पिता विजय पाल ने इस साल 12 वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। सोमवार को उनसे फोन पर अपना रिजल्ट देखा। उसे उम्मीद थी कि वह पास हो जाएगा,लेकिन वह फेल हो गया। इसके बाद उनसे घर में रखी सल्फास की गोलियां खा ली। उसे उल्टियां होने लगी तो बाथरुम के भीतर चले गया। काफी देर तक वह जब बाथरुम से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शंका हुई।
परिजनों ने बाथरुम का दरवाजा खटखटाया,लेकिन उसने नहीं खोला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह भीतर बेहोश पड़ा था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे भर्ती किया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने कहा कि आर्यन ने साल भर पढ़ाई की थी। रिजल्ट आने के बाद उसने हमसे भी कुछ नहीं कहा और आत्महत्या कर ली। उसके इस कदम से उसके दोस्त भी सकते में है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आर्यन आत्महत्या कर सकता है।
