फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Stone pelting on bus coming from Rewa to Indore, passenger from Indore died in the bus.

Indore News: रीवा से इंदौर आ रही बस पर बदमाशों ने किया पथराव, सिर पर पत्थर लगने से इंदौर के यात्री की मौत

Tue, 04 Mar 2025 10:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Mar 2025 10:01 AM IST
सार

Stone Pelting on Bus: पथराव करने वाले युवक बाइक पर सवार होकर आए थे, माना जा रहा है कि बस ऑपरेटरों के आपसी विवाद के चलते यह पथराव हुआ। पत्थर बस चला रहे ड्राइवर पर किए गए थे। ड्राइवर सीट के पीछे बैठे यात्री हीरामणि वर्मा पर सिर पर पत्थर के कारण गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore: Stone pelting on bus coming from Rewa to Indore, passenger from Indore died in the bus.
रीवा में बस में पथराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रीवा से इंदौर आ रही बस पर सोमवार देर रात जमकर पथराव हुुआ। बस की खिड़कियों के शीशे फूट गए। यह पथराव इंदौर के एक यात्री के लिए जानलेवा साबित हुआ। वह फिजियोथैरेपिस्ट था और रीवा में पदस्थ था। युवक अपने घर इंदौर आ रहा था, लेकिन घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में अन्य यात्रियों को भी पथराव के कारण चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पथराव करने वाले युवक बाइक पर सवार होकर आए थे, माना जा रहा है कि बस ऑपरेटरों के आपसी विवाद के चलते यह पथराव हुआ। पत्थर बस चला रहे ड्राइवर पर किए गए थे। ड्राइवर सीट के पीछे बैठे यात्री हीरामणि वर्मा पर सिर पर पत्थर के कारण गंभीर चोट आई। उनके सिर से खून बहने लगा। हीरामणि को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव इंदौर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


30 यात्री सवार थे बस में
जानकारी के मुताबिक रीवा बस स्टेशन से रात को निकली बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस चोरहटा बाईपास से आगे बढ़ी तो बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बस के अगले हिस्से पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक यात्री की मौत हो गई। अभी तक बस पर हमला करने वाले बदमाशों का सुराग पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खोज रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed