{"_id":"67c68223e6837c61470060d8","slug":"indore-stone-pelting-on-bus-coming-from-rewa-to-indore-passenger-from-indore-died-in-the-bus-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रीवा से इंदौर आ रही बस पर बदमाशों ने किया पथराव, सिर पर पत्थर लगने से इंदौर के यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रीवा से इंदौर आ रही बस पर बदमाशों ने किया पथराव, सिर पर पत्थर लगने से इंदौर के यात्री की मौत
Tue, 04 Mar 2025 10:01 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:01 AM IST
सार
Stone Pelting on Bus: पथराव करने वाले युवक बाइक पर सवार होकर आए थे, माना जा रहा है कि बस ऑपरेटरों के आपसी विवाद के चलते यह पथराव हुआ। पत्थर बस चला रहे ड्राइवर पर किए गए थे। ड्राइवर सीट के पीछे बैठे यात्री हीरामणि वर्मा पर सिर पर पत्थर के कारण गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रीवा में बस में पथराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रीवा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रीवा से इंदौर आ रही बस पर सोमवार देर रात जमकर पथराव हुुआ। बस की खिड़कियों के शीशे फूट गए। यह पथराव इंदौर के एक यात्री के लिए जानलेवा साबित हुआ। वह फिजियोथैरेपिस्ट था और रीवा में पदस्थ था। युवक अपने घर इंदौर आ रहा था, लेकिन घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में अन्य यात्रियों को भी पथराव के कारण चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पथराव करने वाले युवक बाइक पर सवार होकर आए थे, माना जा रहा है कि बस ऑपरेटरों के आपसी विवाद के चलते यह पथराव हुआ। पत्थर बस चला रहे ड्राइवर पर किए गए थे। ड्राइवर सीट के पीछे बैठे यात्री हीरामणि वर्मा पर सिर पर पत्थर के कारण गंभीर चोट आई। उनके सिर से खून बहने लगा। हीरामणि को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव इंदौर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
30 यात्री सवार थे बस में
जानकारी के मुताबिक रीवा बस स्टेशन से रात को निकली बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस चोरहटा बाईपास से आगे बढ़ी तो बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बस के अगले हिस्से पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक यात्री की मौत हो गई। अभी तक बस पर हमला करने वाले बदमाशों का सुराग पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खोज रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।