फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Statue of labor leader Ram Singh Bhai removed from Indore's intersection after 22 years, road will als

Indore: इंदौर के चौराहे से 22 साल बाद हटी श्रमिक नेता रामसिंह भाई की प्रतिमा, छह माह के लिए सड़क भी होगी बंद

Sun, 09 Mar 2025 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Mar 2025 07:29 PM IST
सार

पाटनीपुरा से मालवा मिल मार्ग को छह पहले 80 फीट चौड़ा किया गया था। तब नाले पर बना ब्रिज 40 फीट चौड़ा था। यहां अक्सर ट्रैफिक जाम होता था। 100 साल पहले बने इस ब्रिज पर बारिश के दिनों में पानी भी भर जाता था।
 

विज्ञापन
Indore: Statue of labor leader Ram Singh Bhai removed from Indore's intersection after 22 years, road will als
राम सिंह भाई प्रतिमा हुई शिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पाटनीपुरा चौराहे पर 22 साल पहले कांग्रेस के शासनकाल में श्रमिक नेता राम सिंह भाई की प्रतिमा लगाई गई थी, लेकिन अब उसे नगर निगम ने हटा लिया है। प्रतिमा को चौराहे के समीप डिवाइडर पर शिफ्ट किया गया है। नगर निगम पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच एक ब्रिज का निर्माण भी कर रहा है। इसका भूमिपूजन भी हो चुका है।

विज्ञापन

 

दो-तीन दिन में इसके लिए पाटनीपुरा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी जाएगी। छह माह के लिए यह मार्ग बंद होगा। इस मार्ग के चौराहे पर रोटरी भी बनी हुई है। इस कारण ट्रैफिक बाधित होता था। चौराहे के ट्रैफिक इंजीनियरिंग के लिए पहले रोटरी को छोटा किया गया था, लेकिन फिर भी यातायात में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए अब रोटरी हटाई जा रही है। प्रतिमा शिफ्ट होने के बाद अब रोटरी को तोड़ा जाएगा। चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाएगा।

विज्ञापन

 

100 साल पुरान ब्रिज टूटेगा

पाटनीपुरा से मालवा मिल मार्ग को छह पहले 80 फीट चौड़ा किया गया था। तब नाले पर बना ब्रिज 40 फीट चौड़ा था। यहां अक्सर ट्रैफिक जाम होता था। 100 साल पहले बने इस ब्रिज पर बारिश के दिनों में पानी भी भर जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस कारण ट्रैफिक भी बंद हो जाता था। इसके चलते अब यहां चौड़ा ब्रिज बनाया जा रहा है। नगर निगम पहले पुराने ब्रिज को तोड़ेगा। नया ब्रिज छह करोड़ में बनेगा। दो-तीन दिन में ब्रिज का काम शुरू हो जाएगा। छह माह तक पाटनीपुरा मार्ग का ट्रैफिक मालवा मिल मुक्तीधाम रोड और अटल द्वारा मार्ग की तरफ परिवर्तित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed