फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Special train will run every Tuesday between Indore and Kota, will operate till 20th August

Indore: इंदौर सेे कोटा के बीच हर मंगलवार चलेगी स्पेशल ट्रेन, 20 अगस्त तक होगा संचालन

Sat, 27 Jul 2024 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

वापसी में यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 2.10 बजे कोटा से चलेगी और रात 9 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टाॅपेज देवास, उज्जैन, नागदा, महिदपुर, आलोट, रामगंज मंडी रहेंगे। 22 एलएचबी कोच से इस ट्रेन का संचालन होगा। 20 अगस्त के बाद यह ट्रेन बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
Indore: Special train will run every Tuesday between Indore and Kota, will operate till 20th August
इंदौर से कोटा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह और राखी के त्योहार के मद्देनजर इंदौर और कोटा के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलनेे जा रही हैै। यह स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी से 20 अगस्त तक चलेगी। इसका संचालन सप्ताह में मंगलवार को होगा।

विज्ञापन

वैसे इंदौर से कई ट्रेेनें कोटा होते हुए दिल्ली जाती है, लेकिन कोटा स्टेशन रात के समय यात्रियों को उतरना पड़ता है। स्पेशल ट्रेन अेावरनाइट रहेगी। इंदौर-कोटा स्पेशन ट्रेन 09803 इंदौर से प्रति मंगलवार रात 10.40 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.25 बजे कोटा पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 2.10 बजे कोटा से चलेगी और रात 9 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टाॅपेज देवास, उज्जैन, नागदा, महिदपुर, आलोट, रामगंज मंडी रहेंगे। 22 एलएचबी कोच से इस ट्रेन का संचालन होगा। 20 अगस्त के बाद यह ट्रेन बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन शहरों की उड़ानें हुई लेट

इंदौर से जयपुर, उदयपुर और सूरत जाने वाली तीन उड़ानें तीन घंटे लेट रही। इससे उनके जाने का शेड्यूल भी गड़बड़ा गया। इंदौर से जयपुर जाने वाला विमान खराब हो गया था। इस कारण विमान तीन घंटे देरी सेे इंदौर पहुंचा। यह विमान उदयपुर और सूरत भी जाता है। इस कारण इन दोनो शहरों की उड़ानें भी लेट हो गई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed