फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: SP squad caught gambling going on in the colony, TI and ASI lines attached

Indore: बस्ती मेें चल रहे जुए को एसपी स्क्वाड ने पकड़ा, टीआई और एएसआई लाइन अटैच

Fri, 21 Jun 2024 09:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 21 Jun 2024 09:51 PM IST
सार

जिले के थाना प्रभारियों को बैठक में हर बार वरिष्ठ अफसरों ने चेताया कि यदि क्षेत्र में जुआ पकड़ा गया तो फिर संबंधित थाने के स्टाॅफ के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। गौतमपुरा की बस्ती में जब जुए के अड्डे का पता चला कि उन्होंने छापा मारा।

विज्ञापन
Indore: SP squad caught gambling going on in the colony, TI and ASI lines attached
इंदौर के समीप सट्टा पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के समीप गौतमपुरा की एक बस्ती में जुआ खेला जा रहा था। वहां दस लोग बेफीक्र होकर जुआ खेल रहे थे, तभी एसपी का स्क्वाड मौके पर पहुंचा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस छापे की भनक  गौतमपुरा थाने के स्टाॅफ को नहीं लगने दी गई।

विज्ञापन

वरिष्ठ अफसरों को आशंका था कि थाने के पुलिस जवानों की आरोपियों से मिली-भगत हो सकती है, इसलिए अलग टीम भेजी गई। मौके से पुलिस ने 50 हजार रुपये और ताश पत्ते बरामद किए। इस मामले में थाना प्रभारी संगीता सोलंकी  और एएसआई जगदीश डावर को लाइन अटैच कर दिया गया।

विज्ञापन

दरअसल शहरी क्षेत्र में बरती जा रही सख्ती के बाद अफसरों को यह सूचना मिली थी कि इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में जुए और सट्टे के अड्डे खुल गए है। आसपास के इलाकों से वहां लोग जुआ खेलने जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के थाना प्रभारियों को बैठक में हर बार वरिष्ठ अफसरों ने चेताया कि यदि क्षेत्र में जुआ पकड़ा गया तो फिर संबंधित थाने के स्टाॅफ के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। गौतमपुरा की बस्ती में जब जुए के अड्डे का पता चला कि उन्होंने छापा मारा। कुछ दिनों पहले भी इस क्षेत्र में एक खेत में एक जुए के अड्डे का पुलिस को पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed