फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Slogans of Pakistan Zindabad raised during protest, two including Congress councilor arrested

Indore: प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस पार्षद सहित दो गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 07:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 May 2025 07:25 PM IST
सार

25 अप्रैल को पुतला जलाते समय जब पाकिस्तान के खिलाफ नारा लगा तो प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के बजाए जिंदाबाद बोल दिया। दो तीन जिंदाबाद बोलने के बाद नारे लगवाने वाले ने ही टोका तो फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Indore: Slogans of Pakistan Zindabad raised during protest, two including Congress councilor arrested
आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंदौर किए गए आंदोलन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाना एक कांग्रेस पार्षद को महंगा पड़ा। पुलिस ने पार्षद सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पार्षद की अगुवाई में ही आंदोलन हुआ था और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने का मामला खूब सुर्खियों में था।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: प्रधान आरक्षक की पत्नी की रहस्यमयी मौत, आधी रात को ले जाया गया अस्पताल

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए। इंदौर में भी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी, उनके समर्थक और कुछ व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला दहन करने की योजना बनाई।

विज्ञापन

 

25 अप्रैल को पुतला जलाते समय जब पाकिस्तान के खिलाफ नारा लगा तो प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के बजाए जिंदाबाद बोल दिया। दो तीन जिंदाबाद बोलने के बाद नारे लगवाने वाले ने ही टोका तो फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलना शुरू कर दिया, लेकिन इस प्रदर्शन की वीडियो वायरल हो गए थे। इस मामले में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने सदरबाजार थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन तब प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। फिर प्रकरण दर्ज किया गया। शुक्रवार को इस मामले में कादरी के अलावा व्यापारी एसोसिएशन के राजिक बाबा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनो को कोर्ट में पेश किया गया फिर जेल भेज दिया गया। उधर इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाया गया और फिर बच्चों ने झंडे पर चप्पलें मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed