{"_id":"630739f1a8c1185db63da91a","slug":"indore-six-days-after-the-formation-of-mic-the-distribution-of-departments-among-the-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: एमआईसी गठन के छह दिन बाद सदस्यों में विभागों का बंटवारा, महापौर ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: एमआईसी गठन के छह दिन बाद सदस्यों में विभागों का बंटवारा, महापौर ने जारी की सूची
Thu, 25 Aug 2022 02:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:30 PM IST
सार
इंदौर नगर निगम की एमआईसी यानी मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। बुधवार रात में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के हस्ताक्षर से विभाग की जिम्मेदारी देने की सूची जारी की गई।
विज्ञापन
indore nagar nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर नगर निगम की एमआईसी यानी मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। पहले एमआईसी के गठन में समय लगा, फिर उसके छह दिन बाद विभागों का बंटवारा हो सका। विभाग बंटवारे में शहर के राजनेताओं में सांमजस्य बैठाने की कोशिश भी नजर आ रही है।
बता दें कि 18 अगस्त को एमआईसी सदस्यों की सूची जारी की गई थी। वहीं बुधवार रात में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के हस्ताक्षर से विभाग की जिम्मेदारी देने की सूची जारी की गई। इसके मुताबिक राजेंद्र राठौर को लोक निर्माण तथा उद्यान विभाग दिया गया है। अश्विनी शुक्ला को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग दिया गया है। निरंजन सिंह चौहान को राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश उदावत को योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, अभिषेक (बबलू) शर्मा को जलकार्य तथा सीवरेज विभाग दिया गया है। नंदकिशोर पहाड़िया को सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहली बार पार्षद बनीं प्रिया डांगी को वित्त एवं लेखा विभाग सौंपा गया है। वहीं राकेश जैन भी पहली बार पार्षद बने हैं, इन्हें भी एमआईसी में लिया गया है। इन्हें यातायात एवं परिवहन विभाग दिया गया है। वहीं मनीष (मामा) शर्मा को शहरी गरीबी उपशमन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जीतेंद्र (जीतू) यादव को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग दिया गया है।