फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Shadow fog in Indore, sunshine disappeared and cold winds blew, mercury dropped

Indore: इंदौर में छाया कोहरा, धूप गायब रही और ठंडी हवाएं चली, लुढ़का पारा

Sun, 26 Nov 2023 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 Nov 2023 07:53 PM IST
सार

सुबह से लेकर शाम तक मौसम एक जैसा रहा। दिनभर धूप नहीं खिली। मौसम विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और मावठा गिरने की भविष्यवाणी की है। अफगानिस्तान में बने चक्रवात की वजह से मौसम में यह बदला हुआ है।

विज्ञापन
Indore: Shadow fog in Indore, sunshine disappeared and cold winds blew, mercury dropped
इंदौर में बढ़ी ठंड, छाया रहा कोहरा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से धूप नहीं निकली और कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाएं चली। इससे पारा लुढ़क गया। सीजन में पहली बार दिन मेें पंखे चलाने की जरुरत महसूस नहीं हुई। शाम को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद कुछ इलाकों में बारिश होने लगी। सोमवार को भी मौसम में ठंडक रहेगी और आने वाले दिनों में तापमान गिर सकता है।

विज्ञापन

रविवार सुबह से मौसम बदला हुआ था। बादल छाए हुए थे और सूर्य देवता भी बादलों की बदली के पीछे छुपे हुए थे। धूप नहीं निकलने की वजह से ठंडक ज्यादा महसूस की गई।सुबह से लेकर शाम तक मौसम एक जैसा रहा। इसके बाद बारिश का दौर चला। सड़कें तरबतर हो गई और लोग छाते निकाल कर सड़कों पर नजर आए। अचानक हुई बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई थी। 

विज्ञापन


दिनभर धूप नहीं खिली। मौसम विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और मावठा गिरने की भविष्यवाणी की है। इंदौर में श्रमिक क्षेत्र, मध्य क्षेत्र के कुछ इलाकों मेें हल्की बारिश भी हुई। अफगानिस्तान में बने चक्रवात की वजह से मौसम में यह बदला हुआ है। पाकिस्तान के रास्ते चक्रवात गुजरात और राजस्थान की तरफ आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। फिलहाल अरब सागर के उपर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इस कारण हवा में नमी भी है, जिसे इंदौर में भी महसूस किया जा रहा है।



दिन का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। रात का तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कोहरे के कारण दृश्यता 4 हजार मीटर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed