फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Shadow fog in Indore, cold winds increased the coolness, now the temperature will fall continuously.

Indore: इंदौर में छाया कोहरा, सर्द हवाओंं ने बढ़ाई ठंडक, अब लगातार गिरेगा तापमान

Tue, 02 Jan 2024 11:23 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 02 Jan 2024 11:23 AM IST
सार

कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई थी और 200 मीटर दूरी पर भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली उड़ान भी दो घंटा देरी से इंदौर से रवाना हुई। सुबह सात बजे दिल्ली जाने वाला विमान सुबह 9 बजे रवाना हुआ। 

विज्ञापन
Indore: Shadow fog in Indore, cold winds increased the coolness, now the temperature will fall continuously.
इंदौर में छाया कोहरा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

दिसंबर मे कड़ाके की ठंड इंदौर से गायब रही,लेकिन जनवरी की शुरूआत में इंदौर में ठंडक बढ़ गई। सर्द हवाएं चलने के बाद पारा गिरने लगा। सुबह शहर में कोहरा छाया रहा, हालांकि धूप निकलने के बाद कोहरा छंट गया।

विज्ञापन

सोमवार शाम से ही हल्की सर्द हवाएं चलने लगी थी। मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और ठंडक बढ़ गई। शहर कोहरे के आगोश में था और सर्द हवाएं चुभ रही थी। सड़कों पर वाहनों की डेट लाइट चालू थी, ताकि कोहरे के कारण टक्कर न हो। सुबह 10 बजे बाद सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन ज्यादातर समय सूर्य देवता गायब रहे। 

विज्ञापन

कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई थी और 200 मीटर दूरी पर भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली उड़ान भी दो घंटा देरी से इंदौर से रवाना हुई। सुबह सात बजे दिल्ली जाने वाला विमान सुबह 9 बजे रवाना हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इस कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर सकता है, लेकिन रात के तापमान में बढ़ौत्री हो सकती है।

4 जनवरी के बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। अब तापमान लगातार कम होने लगेगा और ठंड बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा,जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 15.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। दृश्यता भी एक हजार मीटर तक रह गई थी, हालांकि दिन में फिर धूप निकली और कोहरा छटने लगा था, लेकिन ठंडक बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed