फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Severe heat in Indore, AC-coolers running day and night, power consumption up to 700 MW.

Indore:इंदौर में भीषण गर्मी, रात दिन चल रहे एसी-कूलर, 700 मेगावाट तक बिजली की खपत

Fri, 24 May 2024 06:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 May 2024 06:42 PM IST
सार

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के कारण यहां सबसे ज्यादा उद्योग व व्यापार है। इस कारण इंदौर में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली की डिमांड है।

विज्ञापन
Indore: Severe heat in Indore, AC-coolers running day and night, power consumption up to 700 MW.
इंदौर मेें सबसे ज्यादा बिजली की खपत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौरवासी इस साल भीषण गर्मी का सामना कर रहे है। लगातार चार दिन से इंदौर में पारा 42 डिग्री पार है। दिनभर घरों-दफ्तरों में एसी कुलर चल रहे है,फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन

रात मेें तापमान 27 से 30 डिग्री तक दर्ज हो रहा है। गर्मी से बचने केे लिए रात दिन घरों में पंखे, एसी, कूलरों के स्वीच आफ नहीं हो पा रहे है। गर्मी के कारण प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली की खपत इंदौर में हो रही है। इंदौर में बिजली की डिमांड 700 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की बिजली की डिमांड को पूरा कर रही है। लगातार बढ़ रही बिजली की खपत के कारण कई इलाकों में बिजली गुल भी हो रही है। बिजली खपत बढ़ने का असर बिजली उपभोक्त को अगले माह केे बिजली बिल में भी दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से 15 प्रतिशत ज्यादा

इंदौर में बीते तीन दिनों से बिजली की खपत एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा है, यानि इंदौरवासी 700 मेगावाट बिजली एक दिन में खर्च कर रहे है। जो पिछले साल मई की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा है। इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के कारण यहां सबसे ज्यादा उद्योग व व्यापार है। इस कारण इंदौर में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली की डिमांड है।

बिजली विभाग के जनसंपर्क अधिकारी अवधेश शर्मा के अनुसार इंदौर में बारिश और सर्दी में बिजली की खपत मध्यम श्रेणी की रहती है। बारिश के दिनों में 300 से 400 मेगावाट बिजली की खपत रहती है, लेकिन सबसे ज्यादा गर्मी में बिजली की डिमांड रहती है।

पिछले मई के अंत तक 600 मेगावाट का प्रतिदिन बिजली की डिमांड इंदौर की रहती थी, लेकिन इस साल ज्यादा गर्मी है। इस कारण डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed